राम विलास पासवान की पत्नी राज कुमारी देवी को घर से निकाला

पटना

भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच सियासी लड़ाई की काफी चर्चा रही है. अब एक बार फिर इस परिवार में विवाद सामने आया है. लेकिन, यह विवाद सियासी नहीं बल्कि आपसी संपत्ति बंटवारे का है और दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी से जुड़ा हुआ है और इस मामले के केंद्र में इस बार भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस हैं. बताया जा रहा है कि उनके परिजनों ने खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव स्थित राजकुमारी देवी की संपत्ति पर अपना मलिकाना हक बताया है, और उनके कमरों में ताला लगा दिया है.

वहीं, राजकुमारी देवी ने पारस पासवान और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकलने का आरोप लगाया है.खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित घर में ताला लगाने का मामला केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पास भी पहुंच गया है. हालांकि, इस मामले में राजकुमारी देवी ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं दर्ज कराई है.जानकारी के अनुसार, शहरबन्नी के आवास के कुछ कमरों में पशुपति कुमार पारस के परिजनों ने मालिकाना हक जताते हुए ताला लगा दिया है. इस मामले में राजकुमारी देवी आहत हैं.

बता दें कि राम विलास पासवान ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी वर्ष 1960 में ग्रामीण महिला राजकुमारी देवी से हुई थी. पासवान की उम्र उस वक्त सिर्फ 14 साल थी. बाद में राम विलास पासवान ने राजकुमारी देवी को तलाक देकर साल 1983 में रीना शर्मा से दूसरी शादी कर ली थी. चिराग पासवान रीना शर्मा के ही पुत्र हैं. हालांकि चिराग राजकुमारी देवी को भी अपनी मां कहते हैं. वह अक्सर अपनी मां से मिलने शहरबन्नी भी गए हैं. वहीं, पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान दोनों ही दिवंगत रामविलास पासवान के छोटे भाई हैं जिनसे राजकुमारी देवी का संपत्ति विवाद चल रहा है. अब विवाद इतना बढ़ गया है कि घर में ताला तक जड़ दिया गया.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *