दारोगा ने युवक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार ,एसपी ने किया निलंबित

बेगूसराय 

बिहार के बेगूसराय में वर्दी को दागदार करने वाला मामला सामने आया है. एक दारोगा पर युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है. घटना को लेकर बीती रात लोगों ने जमकर बवाल काटा. मामले में पुलिस ने दारोगा को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना नावकोठी थाना की है.

दारोगा ने युवक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार : दरअसल, नावकोठी थाना एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज करवाया. उसने थाना के ही एक पुलिस वाले पर आरोप लगाया. आवेदन में कहा गया है कि निजी आवास पर बुलाकर पुलिस वाले ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया. आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पीड़ित से हुई पूछताछ, कराया गया मेडिकल : आवेदन की सूचना मिलने पर बेगूसराय पुलिस अधीक्षक (SP) ने मामले को गंभीरता से लिया. बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में नावकोठी थानाध्यक्ष के द्वारा पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ की गयी. पीड़ित युवक को पुलिस टीम के द्वारा मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया.

आरोपी पुलिस वाला हुआ निलंबित : इसके साथ ही मामले में आरोपी नावकोठी थाने के पुलिस अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यही नहीं एसपी ने आरोपी पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

”अप्राकृतिक यौनाचार का आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस पदाधिकारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. वही आरोप लगने के बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है. इस मामले मे पीड़ित का मेडिकल जाँच कराया गया है.”- मनीष, एसपी, बेगूसराय

पिता जेल में, बेटे के साथ किया गंदा काम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च को नावकोठी थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. आरोप है कि उसी व्यक्ति के पुत्र को आरोपी दारोगा ने रविवार को अपने निजी आवास पर बुलाया. जहां युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप उनपर लगा है.

लोगों ने किया जमकर हंगामा

घटना के बाद युवक ने रात को अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो वे आक्रोशित हो उठे और स्थानीय लोगों के साथ रात में ही करीब 10 बजे नावकोठी थाना पहुंचे. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी दारोगा के खिलाफ जमकर हंगामा किया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

बदलाव की शुरुआत स्वयं से ही : मुख्यमंत्री Samrat Choudhary “पैदल निकले… सत्ता नहीं, संदेश चला”

संतोष राज पाण्डेय,पटना सम्राट चौधरी ने ‘नो व्हीकल डे’ पर पेश की सादगी और ऊर्जा बचत की मिसाल बिहार की राजनीति में शुक्रवार की सुबह एक अलग तस्वीर देखने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *