मधुबनी से पीएम मोदी देश को देंगे हजारों करोड़ की सौगात, बिहार में मनेगा राष्ट्रीय पंचायत दिवस 2025

पटना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पीएम अब तक तीन बार बिहार आ चुके हैं। बिहार भाजपा के नेताओं के अनुसार पीएम का हर महीने एक बार बिहार दौरा हो सकता है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को देश में राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बार यह आयोजन बिहार में हो रहा है। पीएम इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह में पूरे बिहार के पंचायती राज प्रतिनिधि भाग लेंगे। उस दिन पीएम पंचायती राज से संबंधित हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उसी दिन पीएम पटना में हवाई अड्डा के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

पीएम के दौरे को लेकर सरकार के सभी विभागों की ओर से उद्घाटन व शिलान्यास किए जाने वाले कार्यक्रमों की सूची बनाई जा रही है। सोमवार को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मधुबनी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मधुबनी के जिला परिसदन सभागार में हुई इस बैठक में बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा सहित एनडीए के प्रमुख नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी की भागलपुर में सभा हुई थी जिसमें उन्होंने लाखों किसानों से संवाद किया था। पीएम मोदी ने बिहार की धरती से पूरे देश के किसानों को बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने लाखों किसानों को किसान निधि सम्मान का पैसा सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया। पीएम मोदी ने भागलपुर से देश के 9.80 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के रूप में कुल 22 हजार करोड़ हस्तांतरित किया। इसमें बिहार के 76 लाख किसान शामिल हैं। बिहार के किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपये भेजे गए।

इससे पहले 15 नवम्बर 2024 को जमुई जिले के बल्लोपुर गांव में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पीएम मोदी ने शिरकत की। इस दौरान पीएम ने आदिवासियों के लिए 6640 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासियों ने ही राजकुमार राम को भगवान राम बनाया था। देश की आजादी में आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *