सीएम नीतीश कुमार के ही बदौलत बिहार का स्वरूप बदला है : जय कुमार सिंह

अविनाश श्रीवास्तव,सासाराम

खबर रोहतास जिला से है। जहां दिनारा में पूर्व मंत्री व जदयू नेता जयकुमार सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है तथा कहा है कि आज बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए आने वाला चुनाव भी सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लाया जाएगा और अगले मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार जी ही होंगे।

नीतीश कुमार जी को विपक्ष के द्वारा मानसिक रूप से बीमार बताने पर उन्होंने अफसोस जाहिर की तथा कहा कि बहुत बड़े-बड़े मस्तिष्क वाले लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी जैसी विद्वान मुख्यमंत्री को बिहार ने देखा है। जिन्होंने बिहार को किस गर्त में लेकर जाने का काम किया। आज सीएम नीतीश कुमार के ही बदौलत बिहार का स्वरूप बदला है। विधि व्यवस्था से लेकर ग्रामीण स्तर तक शैक्षणिक विकास हुआ है। यह सब सीएम नीतीश कुमार की देन है। बड़ी बात यह है कि आज भी सीएम नीतीश कुमार का बिहार में कोई विकल्प नहीं है। वहीं विपक्ष के पास भी सीएम नीतीश कुमार के कद के लायक कोई नेता नहीं है। ऐसे में अमन, जैन और विकास को पसंद करने वाली जनता एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार को सत्ता सौंपने जा रही हैं। बता दे की पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह दिनारा में कल शाम ईद को लेकर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे।

                   जय कुमार सिंह (पूर्व मंत्री) बिहार सरकार

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *