लालू यादव की तबियत बिगड़ी,दिल्ली रेफर

पटना

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. बताया जा रहा है कि ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई है. पटना में डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है. कहा जा रहा है कि किसी भी समय लालू प्रसाद यादव अब दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं.

ब्लड शुगर के बढ़ने की वजह से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव परेशान हैं. इसके चलते बीते दो दिनों से वे बीमार चल रहे हैं. आज (बुधवार) सुबह से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है. ऐसे में राबड़ी आवास पर ही लालू यादव का इलाज किया जा रहा है.

लालू का 2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

बता दें कि पिछले साल (2024) सितंबर के महीने में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी. उन्हें एक स्टेंट लगा है. इससे पहले सिंगापुर में 2022 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी. किडनी के ट्रांसप्लांट के बाद लालू स्वस्थ भी थे. बढ़ती उम्र के चलते वे कुछ-कुछ बीमारियों से परेशान हैं. इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी. 

किडनी ट्रांसप्लांड के बाद एक्टिव दिखे थे लालू

गौरतलब हो कि सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव ना सिर्फ स्वस्थ दिख रहे थे बल्कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में एक्टिव भी थे. रोहिणी आचार्य को सारण से टिकट दिया गया था. उस वक्त लालू यादव खुद प्रचार करने के लिए गए थे. इतना ही नहीं अभी हाल ही में पटना के गर्दनीबाग में जब मुस्लिम संगठनों ने वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया था तो उस वक्त भी कुछ देर के लिए लालू पहुंचे थे.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *