मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा नहीं बल्कि लूट और झूठ का यात्रा कर रहे : तेजस्वी

प्रमोद रंजन, सिवान

पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं से वार्तालाप की और पार्टी को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के सुझाव को भी सुना। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आईबी में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा नहीं बल्कि लूट और झूठ का यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के नाम पर करोड़ों की सरकारी राशि खर्च की जा रही है, लेकिन कहीं पर भी जनता से नहीं मिल रहे, ताकि वहां हकीकत का पता चल सके की जनता की समस्याएं क्या है। अधिकारी जहां पर मुख्यमंत्री को ले जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री जा रहे हैं और वहीं देख भी रहे हैं। डबल इंजन की सरकार है। विकास बिलकुल नहीं हो रहा है। हरेक जिले में संवाद कार्यक्रम के लिए जा रह है। जहां धरातल से जुड़े सभी पंचायत, ब्लॉक सहित जिले के कार्यकर्ताओ से मिल कर उनकी समस्याओं को समझा जा रहा है। पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए संवाद कार्यक्रम हो रहा है।

डबल इंजन की सरकार में लूट और अपराध बढ़ा 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है। केंद्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार विकास नहीं लूट अपराध को बढ़ावा दे रही है। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। हर दिन लूट हत्या छिनतई हो रही है लेकिन सभी अधिकारी और नेता मौन है। लव इन आर्डर का खुलेआम उलंघन हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भरस्टाचार में है जबकि दूसरा अपराध में है। बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

बदलाव की शुरुआत स्वयं से ही : मुख्यमंत्री Samrat Choudhary “पैदल निकले… सत्ता नहीं, संदेश चला”

संतोष राज पाण्डेय,पटना सम्राट चौधरी ने ‘नो व्हीकल डे’ पर पेश की सादगी और ऊर्जा बचत की मिसाल बिहार की राजनीति में शुक्रवार की सुबह एक अलग तस्वीर देखने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *