राजद का सम्बाद कार्यक्रम

सिवान में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बोल

पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं से वार्तालाप की और पार्टी को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के सुझाव को भी सुना। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आईबी में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा नहीं बल्कि लूट और झूठ का यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के नाम पर करोड़ों की सरकारी राशि खर्च की जा रही है, लेकिन कहीं पर भी जनता से नहीं मिल रहे, ताकि वहां हकीकत का पता चल सके की जनता की समस्याएं क्या है। अधिकारी जहां पर मुख्यमंत्री को ले जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री जा रहे हैं और वहीं देख भी रहे हैं। डबल इंजन की सरकार है। विकास बिलकुल नहीं हो रहा है। हरेक जिले में संवाद कार्यक्रम के लिए जा रह है। जहां धरातल से जुड़े सभी पंचायत, ब्लॉक सहित जिले के कार्यकर्ताओ से मिल कर उनकी समस्याओं को समझा जा रहा है। पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए संवाद कार्यक्रम हो रहा है।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *