बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि मां लक्ष्मी से प्रार्थना है कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग समुदाय पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे

Parliament Budget session 2025: बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि मां लक्ष्मी से प्रार्थना है कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग समुदाय पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे. शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को वह संसद पहुंचे और देश को संबोधित किया. उन्होंने एक फरवरी को पेश होने जा रहे उनके तीसरे कार्यकाल के पहले बजट को लेकर बात की और 2047 तक विकसित भारत बनाने का अपना संकल्प भी दोहराया.

पीएम मोदी ने कहा, “इस तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट है. विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा. यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा, नई ऊर्जा देगा. उन्होंने ये भी कहा कि देशवासी सामूहिक प्रयास से इस संकल्प को परिपूर्ण करेंगे.”

मिशन मोड में आगे बढ़ते जा रहे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “तीसरे टर्म में हम मिशन मोड में देश को सर्वांगीण विकास की दिशा में मिशन मोड में आगे बढ़ते जा रहे हैं. इनोवेशन, इंक्लूजन और इन्वेस्टमेंट- ये लगातार हमारी आर्थिक गतिविधि के रोडमैप का आधार रहा है. पीएम मोदी ने बजट सत्र से पहले कहा कि इस सत्र में हमेशा की तरह कई ऐतिहासिक बिल पर सदन में चर्चा होगी और व्यापक मंथन के साथ वो राष्ट्र की ताकत बढ़ाने की काम करने वाले कानून बनेंगे.

हर नारी को समान अधिकार मिले-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में विशेषकर नारी शक्ति के गौरव को पुनः स्थापित करना है. पंथ संप्रदाय के भेद से हटकर हर नारी को समान अधिकार मिले. इस दिशा में भी कई निर्णय लिए जाएंगे. नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘युवा देश है, युवा शक्ति है. आज जो 20-25 साल के नौजवान हैं, जब ये 45-50 साल के होंगे, तब वे विकसित भारत के सबसे बड़े लाभुक होंगे.’ उन्होंने कहा कि साथियों देश की जनता ने मुझे तीसरी बार ये दायित्व दिया है. तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है. 

पीएम मोदी ने कहा, ‘दस साल से मैं देख रहा हूं कि हर सत्र से पहले शरारत करने के लिए लोग तैयार बैठे रहते थे, यहां उनको हवा देने वालों की कमी नहीं है. पहला सत्र है जिसमें किसी भी विदेशी कोने से कोई चिंगारी नहीं उठी.’

Related Posts

संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं✒️ निरंजन

डॉ निरंजन 1. संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं2. जब फाइलें किताबों पर भारी पड़ने लगें, समझो संस्था बीमार है3. कुर्सी बड़ी, कद…

आज विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति का महासंयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिल्प के देवता की पूजा

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी जी आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। आज संसार के प्रथम वास्तुकार, शिल्प कला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *