बिहार में जल्द ही 2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली की जाएगी : मंगल पांडेय

पटना

बिहार में जल्द ही 2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इनकी बहाली के लिए एक सप्ताह के अंदर विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा और रिक्त पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को अधिवेशन भवन सभागार में आयुष मेडिकल एसोसिएशन, बिहार के तत्वावधान में आयोजित हैनीमेन जयंती सह वैज्ञानिक सेमिनार में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आयुष दवाओं की खरीद के लिए केंद्र सरकार से करीब 60 करोड़ रुपया मिलने वाला है।

इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सेमिनार का उद्घाटन किया। मौके पर जायसवाल ने कहा कि आयुष चिकित्सक पूरी निष्ठा से सरकारी अस्पतालों में सेवा दे रहे हैं। होम्योपैथ पद्धति भी आज एलोपैथ की तरह कारगर चिकित्सकीय उपचार कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आयुष चिकित्सकों के वाजिब हक और सम्मान के लिए तत्परतापूर्वक कार्रवाई कर रही है । आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र मौर्या, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. एम के साहनी, डॉ. आर पी सिंह, डॉ. गौरी शंकर, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. निशांत श्रीवास्तव व अन्य चिकित्सक रहे।

इसके विकास के लिए अलग से फंड, योजनाएं, अस्पताल एवं अन्य व्यवस्थाओं से इसमें बदलाव आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आयुष चिकित्सा को नई दिशा दी गयी। आयुर्वेद, होम्योपैथ एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों का तेजी से विकास हुआ है।

राज्य में 948 होमियोपैथ चिकित्सक नियुक्त हो चुके

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक दिन में कैबिनेट से 825 करोड़ की राशि विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई। बिहार में संचालित विभिन्न आयुर्वेद, होम्योपैथ व यूनानी कॉलेजों का जीर्णोद्धार इन राशियों से किया गया। बेगूसराय में नए आयुर्वेद कॉलेज का निर्माण 250 करोड़ की राशि से हो रहा है। मुजफ्फरपुर होम्योपैथ कॉलेज का भी जीर्णोद्धार हो गया। बिहार में एक साथ 2901 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इसमें 948 होम्योपैथ चिकित्सक शामिल हैं।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *