अचानक ईंट भट्ठा पर पहुंच गए एस सिद्धार्थ, पढ़ाई की जगह मजदूरी करते मिले बच्चे

नालंदा

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ  नवादा और नालंदा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इससे शिक्षकों और विभागीय पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। नवादा जिले में एस सिद्धार्थ को पता चला कि कई बच्चे स्कूल न आकर ईंट-भट्ठा पर मजदूरी कर रहे हैं। एसीएस तुरंत ईंट-भट्ठा पर पहुंच गए और बच्चों से बातचीत कर उनकी काउंसलिंग की।

अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने वाले बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराकर उनकी शिक्षा सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ईंट-भट्ठा पर काम कर रहे बच्चों से जब अपर मुख्य सचिव ने स्कूल जाने के बारे में सवाल किए तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। एस सिद्धार्थ ने बच्चों से पूछा कि वह भट्टा में मिट्टी पाट रहे हैं, पढ़ाई करने क्यों नहीं जाते हैं। इसका बच्चों के पास कोई उत्तर नहीं था। उन्होंने बच्चों से सामान्य गणित के सवाल और वर्णमाला पूछी, तो भी वे नहीं बता पाए। यह देख एस सिद्धार्थ बहुत नाराज हुए।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *