उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री  की अध्यक्षता में  विभागीय समीक्षा बैठक

पटना

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागीय सचिव श्री देवेश सेहरा, निदेशक श्री विनोद दूहन, अपर सचिव श्री भारत भूषण प्रसाद सहित विभाग के सभी पदाधिकारी एवं सभी जिलों के सहायक निदेशक/खनिज विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में खनन कार्यों की प्रगति, खनन कार्यों की प्रगति, बालूघाटों की नीलामी, खनन पट्टों का DSR बनाया जाना, उच्चतम न्यायालय व पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशों का अनुपालन, जिलों में की जा रही छापेमारी, टास्क फोर्स की प्रभावशीलता और वर्ष 2024- 25 में हुए कार्यों के आधार पर जिला खनिज पदाधिकारियों एवं खनन निरीक्षकों का मूल्यांकन एवं समीक्षा की गई ।


विभाग ने वृहद खनिज पट्टों, लंबित नीलामी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, और NIC की तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की। ऑनलाइन रिटर्न, रेलवे रैक से निर्गत खनिजों के चालानों की निगरानी और DMF पोर्टल की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा हुई। गाद निष्कासन के लिए DSR तैयार करने हेतु समीक्षा के निर्देश दिए गए। महालेखाकार कार्यालय से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा के साथ सभी लंबित कंडिकाओं का उत्तर देने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा स्थापना से संबंधित HRMS मॉड्यूल को अपडेट,सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभ आदि महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा बैठक में निर्देश दिया गया कि खनिज संसाधनों का दोहन जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से हो, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। K लाइसेंसधारी और सेकेंड्री के लाइसेंसधारी बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। स्टॉकधारी अगर अनियमितता करेंगे तो उनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खनन प्रक्रियाओं में पर्यावरण विभाग, न्यायालय और NGT के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि खनिजों को बिहार की अमूल्य धरोहर मानते हुए हमें सतत और संरक्षित खनन पद्धतियों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *