वक्फ कानून पर विपक्ष का पटना में जोरदार प्रदर्शन, तेजस्वी बोले- सरकार बनी तो कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे

पटना

पटना के गांधी मैदान में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन में विपक्षी दलों ने फिर से एकजुटता दिखाई है. विशाल प्रदर्शन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर हमारा विरोध पूरी तरह से जायज है. आज तारीख ने हमें याद किया है. हमने मिलकर इस कानून का विरोध किया है.

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को वक्क संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने विशाल रैली का आयोजन किया, जहां कई राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की.

इस सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल इमान ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित वक्फ संशोधन बिल को लेकर तीखा विरोध जताया. नेताओं ने इस बिल को मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की.

तेजस्वी का बड़ा ऐलान

विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर हमारा विरोध पूरी तरह से जायज है. आज तारीख ने हमें याद किया है. हमने मिलकर इस कानून का विरोध किया है, क्योंकि ये मुस्लिम समुदाय के अधिकारों पर हमला है. उन्होंने कहा कि कागज कभी समन्दर को नहीं रोक पाया है और हम इस बिल को लागू नहीं होने देंगे.

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान ने बोलते हुए कहा, ‘हमारे लिए देश का संविधान भी अहम है और इस्लाम का शरीयत भी. मुसलमान शरीयत के बगैर नहीं जी सकते जो उसे खत्म करना चाहेगा, हम उसका पंजा मरोड़ देंगे.’

विरोध रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम बिहार इस बिल को लागू नहीं होने देंगे.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनी तो इस बिल को कूड़ेदान में फेंकने का काम करेंगे और बिहार में इस बिल को लागू नहीं होने देंगे. 

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *