बढ़ई समाज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा – समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान का प्रयास जारी रहेगा

भगवान विश्वकर्मा का धरती पर प्रतिनिधि है बढ़ई समाज : डॉ. दिलीप जायसवाल

विश्वकर्मा योजना से बढ़ई समाज को अधिक से अधिक लाभ मिले : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 29 जून। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आज सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत बढ़ई समाज की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में इस समाज के लोग उपस्थित थे।

इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने विश्वकर्मा भगवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जन कल्याण की प्रार्थना की।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज धरती और अगर भगवान विश्वकर्मा का कोई प्रतिनिधित्व करता है तो वह बढ़ई समाज के लोग हैं। इस बैठक में इस समाज के बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना यह साबित करता है कि इस समाज का विश्वास भाजपा पर है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जब आपका विश्वास हम पर है तो हमारा भी फर्ज है कि आपको आगे बढ़ाने का काम अनवरत चलता रहे।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक बढ़ई समाज के लोगों को मिले।

उन्होंने कहा कि इस समाज का स्नेह और भाजपा पर अटूट विश्वास इसी प्रकार सदैव बना रहे, यही कामना है। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि बढ़ई समाज के उत्थान के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने इस मौके पर राजनीति में भी इस समाज की सहभागिता तय करने का आश्वासन समाज के लोगों को दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि प्रदेश में भी जो कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उनमें भी इस समाज की सहभागिता हो, इसे लेकर भी पार्टी प्रयास करेगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, यू. पी. शर्मा, मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा, लतलु शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *