प्रशांत किशोर ने पटना के गांधी मैदान में मुस्लिम संगठनों द्वारा वक्फ कानून के खिलाफ आयोजित रैली का किया समर्थन, कहा- जन सुराज शुरू से ही वक्फ कानून के खिलाफ रहा है

सिवान

PK ने तेजस्वी यादव के 20 साल नहीं सिर्फ 20 महीने देने के बयान पर किया जोरदार कटाक्ष, कहा- बिहार की जनता 15 साल उनके माता-पिता को और 3 साल उन्हें देकर देख चुकी है, इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है, मुसलमान भी अब राजद को वोट नहीं देंगे, उनके पास जन सुराज का विकल्प है

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह सिवान और पश्चिम चंपारण के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

सिवान में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पटना के गांधी मैदान में मुस्लिम संगठनों द्वारा वक्फ कानून के खिलाफ आयोजित रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जन सुराज शुरू से ही वक्फ बिल के विरोध में रहा है। गांधी मैदान में आज आयोजित सभा मुस्लिम संगठनों की सभा है और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के 20 साल नहीं सिर्फ 20 महीने देने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव के माता-पिता को 15 साल और खुद तेजस्वी यादव को 3 साल दे चुकी है। इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। अब जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। कोई भी राजद को वोट नहीं देने वाला है। उन्होंने कहा कि अब तक ये लोग भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम समुदाय का वोट लेते रहे हैं, लेकिन अब मुस्लिम समुदाय के पास जन सुराज का विकल्प है। अब मुसलमान समझ गए हैं कि लालटेन में किरासन तेल की तरह जलने से कोई फायदा नहीं है। अगर वो लालटेन को वोट देंगे तो उनके बच्चों का भविष्य किरासन तेल की तरह जलेगा और रोशनी लालू जी के घर में होगी।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *