बिहार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के डॉ. एस सिद्धार्थ ने अपने पद से इस्तीफा  दिया

पटना

बिहार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के डॉ. एस सिद्धार्थ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एस सिद्धार्थ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानी वीआरएस (Voluntary Retirement Scheme) के तहत इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने 17 जुलाई को अपना वीआरएस आवेदन सरकार को सौंप दिया है, जो अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास विचाराधीन है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस. सिद्धार्थ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि एस सिद्धार्थ ने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है. बता दें कि उनके कार्यकाल में शिक्षा विभाग में कई सुधार हुए, जिनमें मॉडल स्कूल, शिक्षक प्रशिक्षण, और ऑनलाइन शिकायत निवारण जैसे कदम शामिल थे. हालांकि, शिक्षकों के तबादले और सख्त नीतियों को लेकर कुछ विवाद भी रहे. इस्तीफे की खबर ने नीतीश सरकार के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. सिद्धार्थ की जगह कौन लेगा, इस पर चर्चा तेज है.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *