सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भिड़ गए

पटना

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों से विपक्षी नेता काले कपड़े पहनकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। आज तीसरे दिन भी विपक्ष के विधायक काले कपड़े में पहुंचे। वहीं, विधानसभा के मेन गेट पर विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई विधायक काला कपड़ा पहनकर प्रदर्शन कर रहे थे।

राजद, कांग्रेस और वामदल के विधायक आज भी काले लिबास में आए और एसआईआर के मुद्दे पर प्रदर्शन करने लगे। विपक्ष के विधायक एसआईआर वापस लेने की मांग कर रहे। विधायकों ने मेन गेट को जाम कर दिया। इसके बाद सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत एनडीए के सभी विधायक दूसरे गेट से सदन में गए। इसी बीच मार्शल और विपक्ष के विधायकों के बीच धक्का मुक्की भी भी हुई। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। 

इधर, सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भिड़ गए। तेजस्वी यादव का कहना था कि सदन के अंदर एसआईआर पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे एसआईआर का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन जो प्रक्रिया चुनाव आयोग अपना रहा है वो सही नहीं है। इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। इतना बड़ा ड्राइव चल रहा है लेकिन अब तक चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता नहीं की है। अगर आपको एसआईआर करवाना ही था तो आप लोकसभा के बाद इसको शुरू कराते। इसे आप फरवरी में करवाते। बीएलओ किसी तरह काम कर रहे हैं। बिहार डॉक्यूमेंट के मामले में फिसड्डी राज्य है। फिर भी 11 डॉक्यूमेंट मांगे गए। आधार कार्ड और राशन कार्ड को मान्य नहीं किया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग फटकार लगाई और आधार कार्ड को मान्यता देने की सलाह दी। तेजस्वी ने पूछा कि चुनाव आयोग कौन होता है नागरिकता देने वाला।

चुनाव आयोग से पूछा सवाल

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *