शीघ्र विवाह, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और दुश्मनों पर विजय पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा अति उत्तम मानी जाती है

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को नवरात्रि का छठवा दिन होता है. इस दिन मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती है. मां कात्‍यायनी शक्ति और साहस की प्रतीक हैं. नवरात्रि के छठवे दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर मां कात्‍यायनी की पूजा करें. 

नवरात्रि के छठवे दिन पूजा मुहूर्त 

द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 सितंबर को नवरात्रि के छठवे दिन सूर्य कन्या राशि और चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे. नवरात्रि की षष्‍ठी तिथि को पूजा करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त रहेगा.  27 सितंबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह के 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

भव्‍य और दिव्‍य है माता का स्‍वरूप 

देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के घर हुआ था, इसलिए इनका नाम कात्यायनी पड़ा. माता का स्वरूप दिव्य और भव्य है. इनका शुभ वर्ण है और स्वर्ण आभा से मंडित हैं. इनकी चार भुजाओं में से दाहिने तरफ का ऊपरवाला हाथ अभय मुद्रा और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है. ऊपरी बाएं हाथ में तलवार और निचले हाथ में कमल है. माता सिंह पर सवार रहती हैं.

शीघ्र विवाह के बनते हैं योग 

शीघ्र विवाह, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और दुश्मनों पर विजय पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा अति उत्तम मानी जाती है. मां कात्यायनी पूरे ब्रजमंडल की अधिष्ठदात्री देवी हैं. इनके आशीर्वाद से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है.

यह भी पढ़ें: कमाल की पत्‍नी और अच्‍छी बहू बनती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ससुराल में बोलती है तूती

पूजा विधि 

नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें. माता की चौकी को साफ करें. इसके बाद गंगाजल का छिड़काव करें. मां कात्यायनी की पंचोपचार विधि से पूजा कर उन्हें लाल फूल, अक्षत, कुमकुम और सिंदूर आदि अर्पित करें. इसके साथ ही श्रृंगार का सामान भी चढ़ाएं, जिसमें लाल चुनरी, सिंदूर, अक्षत, लाल पुष्प (विशेषकर गुड़हल), चंदन, रोली आदि शामिल हों. फिर, मिठाई का भोग लगाएं. उसके बाद अपने हाथ में एक कमल का फूल लेकर मां कात्यायनी का ध्यान करें.

इसके बाद माता के सामने घी या कपूर जलाकर आरती करें. अंत में, मां के मंत्रों का उच्चारण करें. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा में सफेद या पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. मां कात्यायनी शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं. मां कात्यायनी स्वयं नकारात्मक शक्तियों का अंत करने वाली देवी हैं.

Related Posts

बांके बिहारी मंदिर में अन्य मंदिरों की तरह आरती या दर्शन के समय लगातार पट खुले नहीं रहते, हर दो मिनट में पर्दा (झाँकी) लगाया जाता है,कारण जानने के लिए पढ़े यह स्टोरी

संतोष राज पाण्डेय बहुत समय पहले की बात है, एक गरीब ब्राह्मण वृंदावन आया। वह बांके बिहारी की छवि देखकर इतना मंत्रमुग्ध हो गया कि उसने कई दिनों तक मंदिर…

सरस्वती पूजा इस वर्ष 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को अपराह्न से मनाया जाएगा

आध्यात्मिक गुरु पं कमला पति त्रिपाठी प्रमोद 🪷⭐🪷वसंत पंचमी सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। देवी सरस्वती की उपासना की जाती है। इस शुभ दिन पर मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *