अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं: श्री विजय कुमार सिन्हा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने ग्रहण किया खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री का पदभार

  • बिहार को हर क्षेत्र में आगे ले जाना है: श्री विजय कुमार सिन्हा

पटना

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने आज पटना स्थित खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यालय में मंत्री के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव, निदेशक एवं सभी वरीय अधिकारियों ने फूल-गुलदस्तों से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।


पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खान एवं भूतत्व विभाग ने पिछले कुछ समय में अनेक ठोस और सकारात्मक कदम उठाए हैं, जिनके सुखद परिणाम पूरे बिहार को दिखाई दे रहे हैं। अब विभाग का पूरा जोर वैध खनन को बढ़ावा देने, पारदर्शी नीतियों के जरिए हर वर्ग तक इसका लाभ पहुँचाने और बालू खनन के क्षेत्र में रोजगार के नए-नए अवसर सृजित करने पर है। बिहार को हर क्षेत्र में आगे ले जाना है। अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगेगी और खनिज संसाधनों का उपयोग बिहार के विकास और आम जनता के हित में होगा। वैध खनन से जहाँ एक ओर राज्य का राजस्व बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे तथा बिहार तेजी से समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।


खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार , अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाने, संसाधनों के समुचित प्रबंधन और जनता के हित में बालू की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Posts

E.O. विमल कुमार हत्याकांड, पत्नी ने ड्राइवर मिथिलेश को बताया आरोपी, कहा – नौकरी से हटाने से था नाराज

औरंगाबाद रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने रविवार को बारुण…

बिहार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अब सिपाही नहीं रोकेंगे वाहन; दरोगा और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे कार्रवाई

पटना। बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *