भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मिले सोनपुर के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह, विधानसभा क्षेत्र की ओर से जताया आभार

पटना,हमारे सम्बाददाता

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ओम कुमार सिंह ने सोनपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन की ओर से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान ओम कुमार सिंह ने कहा कि संजय सरावगी जैसे अनुभवी और संगठन को मजबूत करने वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से बिहार भाजपा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश भर में और अधिक मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को उठाएगी और संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। ओम कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने, युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सक्रियता और ओम कुमार सिंह की संगठनात्मक भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर ऐसे समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा बिहार में निरंतर मजबूत हो रही है और आगे भी संगठन को और सशक्त किया जाएगा।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *