20 दिसंबर को बंगाल में कई नयी परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री  : मंगल पांडेय

संतोष राज पाण्डेय,कोलकाता

पश्चिम बंगाल के राणाघाट में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रस्तावित भव्य जनसभा को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण बंगाल प्रभारी व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने  किया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर सभा स्थल की व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया ताकि जनसभा पूरी तरह सुव्यवस्थित हो सके।

राज्य के लिए कई नयी परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को यहां का दौरा करेंगे. प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने  बताया कि पीएम मोदी 20 दिसंबर को राज्य के दौरे पर रहेंगे. वह नदिया जिले के राणाघाट लोकसभा क्षेत्र के ताहेरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले यहां एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां से राज्य के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. फिर वह जनसभा को संबोधित करेंगे.

एसआइआर को लेकर मतुआ समुदाय की आशंकाओं को दूर करने की करेंगे कोशिश

प्रधानमंत्री यहां विशेष तौर पर मतुआ समुदाय की समस्याओं से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं. प्रधानमंत्री की यह यात्रा हाल ही में राज्य के भाजपा नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद आयी है. कई सांसदों ने प्रधानमंत्री को एसआइआर प्रक्रिया को लेकर मतुआ समुदाय में फैल रही आशंका के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर इस अविश्वास को तुरंत दूर नहीं किया गया, तो 2026 के विधानसभा चुनावों में मतुआ-बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. भाजपा नेताओं के साथ चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करेंगे.

Related Posts

संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं✒️ निरंजन

डॉ निरंजन 1. संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं2. जब फाइलें किताबों पर भारी पड़ने लगें, समझो संस्था बीमार है3. कुर्सी बड़ी, कद…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *