इस महीने के अंत तक मलाही पकड़ी तक चालू हो जायेगा पटना मेट्रो का परिचालन

o माननीय उपमुख्यमंत्री -सह- नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री ने की मेट्रो के कार्य प्रगति की समीक्षा

पटना

उपमुख्यमंत्री -सह-नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने आज पटना मेट्रो के कार्य प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने माननीय उपमुख्यमंत्री को बताया कि सारा कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में माननीय उपमुख्यमंत्री को बताया कि ट्रायल रन पूरा हो चुका है और सीएमआरएस (CMRS) की तरफ से हरी झंडी मिलते ही पटना मेट्रो का मलाही पकड़ी तक परिचालन शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि पटना मेट्रो का परिचालन फिलहाल ISBT से भूतनाथ तक हो रहा है।

माननीय उपमुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि सिविल वर्क ससमय पूरा हो रहा है और जमीन हस्तांतरण से जुड़े मुद्दे भी लगभग पूर्ण हो चुके हैं।
श्री सिन्हा ने टनलिंग, इलेक्ट्रीक वर्क आदि से जुड़े कार्यों की भी जानकारी ली।

समीक्षा बैठक में विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार , सचिव -सह- पटना मेट्रो के एमडी श्री संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा सहित पटना मेट्रो एवं डीएमआरसी के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *