कोरोना त्रासदी की तरह फिर से बर्तन नहीं पिटवाने लगे केंद्र की सरकार : मुकेश सहनी

पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी पर रोक लगे: मुकेश सहनी

    रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत पर, सरकार मस्त: मुकेश सहनी


    पटना, 

    विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही रसोई गैस की कोई कमी नहीं होने की बात कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि आज गांव से लेकर कस्बों और शहरों तक में रसोई गैस के लिए लोग परेशान हैं।

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार कहीं कोरोना त्रासदी की तरह फिर से बर्तन नहीं पिटवाने लगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को लोगों को खाली गैस सिलेंडर पिटवाना चाहिए, जिससे रसोई गैस की कमी दूर हो सके।

    वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि कुछ जिलों में रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी हुई है, तो कई उपभोक्ताओं को ब्लैक में रसोई गैस खरीदनी पड़ रही है। कई कंपनियों द्वारा ई-केवाईसी करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

    उन्होंने सरकार से इस समस्या को दूर करने को लेकर जल्द कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही, तो घर में खाना पकाने पर संकट आ जाएगा। गैस की कमी की वजह से कालाबाजारी बढ़ने की पूरी संभावना है।

    वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि पहले से ही महंगी गैस झेल रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह दोहरी मार हो गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर स्वयं संज्ञान लेना चाहिए और जमीनी सच्चाई की जांच करवाकर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए, नहीं तो स्थिति बिगड़ जाएगी।

    Related Posts

    बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

    बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

    बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

    शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *