बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे का नियम लागू,शिक्षा मंत्री ने दिया शिक्षकों को बड़ा तोहफा

पटना ब्यूरो

बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे का नियम लागू हो गया है। अब हर शनिवार को स्कूल आधा दिन ही चलेंगे। टिफिन ब्रेक के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ऐलान के बाद शिक्षा विभाग की ओर से 6 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई। वहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले पर भी अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 73151 टीचर ने ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पटना के मदन मोहन सभागार में गुरुवार दोपहर को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम सम्राट ने स्कूलों में सेटरडे को हाफ डे रखने की व्यवस्था फिर से लागू करने की घोषणा कर चुके हैं। इस पर शिक्षा विभाग ने सहमति प्रदान करके तैयारी पूरी कर ली है। मंत्री के बयान के कुछ देर बाद ही विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी।

स्कूलों में हाफ डे की व्यवस्था इसी शनिवार (8 अगस्त) से चालू हो जाएगी। राज्य के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शनिवार को आधा दिन ही चलेंगे, फिर छुट्टी कर दी जाएगी। बता दें कि बिहार में सालों पहले शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था थी, जिसे बीच में बंद कर दिया गया था।

1 लाख से ज्यादा सरपल्स टीचर, 73 हजार ने ट्रांसफर का आवेदन दिया

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को बताया कि बिहार के स्कूलों में लगभग 1.06 लाख टीचर सरप्लस हैं। यानी कई स्कूल ऐसे हैं, जहां स्वीकृत पदों या विद्यार्थियों के अनुपात की तुलना में अधिक शिक्षक तैनात हैं। टीचर ट्रांसफर की प्रक्रिया के पहले चरण में विभाग ने सरपल्स टीचर से ऐच्छिक तबादले के लिए आवेदन लिए गए हैं। इस दौरान 73151 शिक्षकों ने ट्रांसफर का आवेदन दिया।

17 सितंबर से सामान्य ट्रांसफर के लिए आवेदन

मंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षकों के च्वॉइस ट्रांसफर की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। अभी सिर्फ सरप्लस टीचर से आवेदन लिए गए हैं। 17 सितंबर से अन्य शिक्षकों के आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। उसमें सामान्य शिक्षक के अलावा छूटे हुए सरप्लस टीचर भी आवेदन कर सकेंगे।

बिहार टीचर ट्रांसफर का पूरा शेड्यूल: 3 चरणों में अक्टूबर तक तबादला, आवेदन कब से

बता दें कि शिक्षकों के ऐच्छिक तबादले के संबंध में पूरा शेड्यूल और नियमावली शिक्षा विभाग पहले ही जारी कर चुका है। पहले सरप्लस और म्युचुअल ट्रांसफर किए जा रहे हैं, उसके बाद सामान्य ट्रांसफर किए जाएंगे। शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू कर दी गई थी।

शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार, 7 सितंबर तक समायोजन के तहत सरप्लस टीचर का ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद 10 से 14 सितंबर तक म्चुयुअल ट्रांसफर की लिस्ट निकाली जाएगी। उसके बाद 17 से 23 सितंबर तक सामान्य टीचर ट्रांसफर के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

Related Posts

संघर्ष से शिक्षा मंत्री तक : मिथिलेश कुमार तिवारी की संगठन-पथ की यात्रा

एक कार्यकर्ता की चार दशकों की तपस्या की कहानी संतोष राज पाण्डेय बिहार की राजनीति में विरासतें अक्सर सुर्खियाँ बनती हैं, पर कुछ यात्राएँ विरासत से नहीं, श्रम से लिखी…

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *