🔮 आज का राशिफल | 08 सितंबर 2026
आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी से जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
STAR INDIA NOW NEWS
सच की आवाज़, हर खबर के साथ
आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, ०८ सितम्बर २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०६:११
सूर्यास्त: 🌄 १८:३८
चन्द्रोदय: 🌝 २८:०८+
चन्द्रास्त: 🌜 १६:४७
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 भाद्रपद (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के श्रावण)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 द्वादशी (१४:४२ से त्रयोदशी)
नक्षत्र 👉 पुष्य (१६:३९ से अश्लेषा)
योग 👉 परिघ (२४:४०+ से शिव)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१४:४२ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२५:३५+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०० से १२:४९
अमृत काल 👉 १०:४० से १२:१०
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 १६:३९ से ३०:११+
विजय मुहूर्त 👉 १४:२९ से १५:२९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३८ से १९:०१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३८ से १९:४७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१+ से २४:४८+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३९+ से २९:२५+
राहुकाल 👉 १५:३१ से १७:०४
गुलिक काल 👉 १२:२४ से १३:५८
यमगण्ड 👉 ०९:१८ से १०:५१
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:४० से ०९:३०
वर्ज्य 👉 २८:४२+ से ३०:१२+
गण्ड मूल 👉 १६:२९ से ३०:११+
विडाल योग 👉 १६:३९ से ३०:११+
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहु काल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 नन्दी पर (१४:४२ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व और दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
भाद्रपद कृष्ण द्वादशी, द्वितीय चातुर्मास का १६वां दिवस, अजा एकादशी पारण, कृष्ण दामोदर द्वादशी, पर्यूषण प्रारंभ, भौम प्रदोष व्रत, विश्व साक्षरता दिवस, मां बेलांकनी पर्व, अगस्तयोदय, आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १६:३९ तक जन्मे शिशुओं के नाम पुष्य नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
सिंह – ०४:४१ से ०६:५२
कन्या – ०६:५२ से ०९:०३
तुला – ०९:०३ से ११:१८
वृश्चिक – ११:१८ से १३:३४
धनु – १३:३४ से १५:३९
मकर – १५:३९ से १७:२५
कुम्भ – १७:२५ से १८:५८
मीन – १८:५८ से २०:२९
मेष – २०:२९ से २२:०९
वृषभ – २२:०९ से २४:०७+
मिथुन – २४:०७+ से २६:२१+
कर्क – २६:२१+ से २८:३७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:११ से ०६:५२
रोग पञ्चक – ०६:५२ से ०९:०३
शुभ मुहूर्त – ०९:०३ से ११:१८
मृत्यु पञ्चक – ११:१८ से १३:३४
अग्नि पञ्चक – १३:३४ से १४:४२
शुभ मुहूर्त – १४:४२ से १५:३९
रज पञ्चक – १५:३९ से १६:३९
शुभ मुहूर्त – १६:३९ से १७:२५
चोर पञ्चक – १७:२५ से १८:५८
शुभ मुहूर्त – १८:५८ से २०:२९
शुभ मुहूर्त – २०:२९ से २२:०९
चोर पञ्चक – २२:०९ से २४:०७+
शुभ मुहूर्त – २४:०७+ से २६:२१+
रोग पञ्चक – २६:२१+ से २८:३७+
शुभ मुहूर्त – २८:३७+ से ३०:११+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
परिवर्तन से कभी न डरें जितना बेहतर आप खो रहे हैं उससे लाख गुना अच्छा आपको अवश्य मिलेगा॥😊✅🚩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन नई उम्मीद और राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आखिरकार पूरा होने से मन हल्का और खुश महसूस करेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियां बातचीत और समझदारी से कम होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी। आप दोनों भविष्य को लेकर साथ बैठकर नई योजनाएं बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा है। किसी बड़े पद, जिम्मेदारी या सम्मान की प्राप्ति से आत्मविश्वास काफी बढ़ सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज कुछ प्रभावशाली और खास लोगों से मुलाकात आपके करियर या कारोबार के लिए नए अवसर ला सकती है। हालांकि, दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। संतान की नौकरी में तरक्की से परिवार में गर्व और खुशी का माहौल बनेगा। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात भावनाओं को जगा सकती है, लेकिन बीती बातों में ज्यादा उलझना ठीक नहीं रहेगा। बैंक लोन या फाइनेंस से जुड़ी अड़चनें भी आज दूर होने की संभावना है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी सूझबूझ और सही समय पर फैसला लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी। विरोधियों की बातों में आकर कोई जल्दबाजी वाला कदम न उठाएं। संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरी में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए जूनियर का सहयोग भी काफी उपयोगी रहेगा। काम की अधिक व्यस्तता से थकान महसूस हो सकती है, लेकिन भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने से मूड बेहतर होगा। घर में शादी-विवाह की चर्चा भी तेज हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज वैवाहिक जीवन में प्यार, समझ और आपसी सहयोग का खूबसूरत तालमेल देखने को मिलेगा। माताजी से किया हुआ कोई वादा पूरा करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को संतोष होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का विचार बन सकता है, लेकिन अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। कारोबार में आपके नए विचार नई ऊंचाइयों का रास्ता खोल सकते हैं। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी और बॉस आपके प्रदर्शन से प्रभावित रहेंगे। कोई खास सूचना दिन को और यादगार बना सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज खुशियां और उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपके सामने नए अवसरों के दरवाजे खोल सकती है। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में अपनापन और मजबूती बढ़ाएगा। लंबे समय से अटकी हुई बिजनेस डील आखिरकार फाइनल होने की उम्मीद है। ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा, जिससे आप कई जरूरी काम समय से पहले पूरे कर सकते हैं। संतान के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बने तो दिन और भी खास हो जाएगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं और आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई खास चीज खरीदना रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाएगा। हालांकि निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें और पूरी जानकारी के बाद ही कदम उठाएं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। सही विकल्प चुनने से करियर को नई दिशा मिल सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। कोशिश करें कि जरूरी काम खुद संभालें और हर छोटी बात के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। किसी पार्टी या समारोह में जाने का मौका मिल सकता है, जहां आपकी बातचीत और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेंगे। यात्रा या घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। वहीं किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादें ताजा करके आपका दिन खुशनुमा बना सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए खान-पान और आराम पर विशेष ध्यान दें। अचानक किसी यात्रा की योजना बन सकती है। कारोबार की कोई पुरानी समस्या भाई-बहनों के सहयोग से सुलझने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के भीतर कुछ नया सीखने और अलग करने की इच्छा जागेगी, जो आगे उनके लिए फायदेमंद हो सकती है। परिवार में आपसी अपनापन बढ़ेगा और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपनों का साथ आपको भावनात्मक मजबूती देगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज मन की कोई इच्छा पूरी न होने से थोड़ी बेचैनी या निराशा महसूस हो सकती है। काम में भी मन कम लगे तो खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखना बेहतर होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर मतभेद बढ़ सकता है, इसलिए बहस के बजाय धैर्य से बात करें। कार्यक्षेत्र में भी विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा और किसी के बहकावे में आने से बचें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी खबर का इंतजार खत्म हो सकता है। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों की रौनक बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही खटास को दूर करने के लिए आप दिल से प्रयास करेंगे। हालांकि, किसी सहयोगी की कही बात आपको थोड़ी परेशान या भावुक कर सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य से बेहतर और कुछ नई संभावनाओं वाला रह सकता है। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान ने किसी परीक्षा में हिस्सा लिया था तो उसका परिणाम आपके लिए खुशी लेकर आ सकता है। नई नौकरी के लिए किया गया प्रयास भी सफल होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं और भविष्य को लेकर उत्साह बढ़ेगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और जरूरत न हो तो किसी भी परिस्थिति में उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कारोबार में उतार-चढ़ाव के कारण मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखें और किसी भी दस्तावेज या समझौते को बिना पढ़े स्वीकार न करें। दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। माताजी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को टालना ठीक नहीं होगा, क्योंकि आज की लापरवाही आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकती है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
सर्वे भवन्तु सुखिनः,सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु,मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्॥
वीर बजरंग बली देवजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳






