Aaj Ka Rashifal 09 September 2026: आज मासिक शिवरात्रि पर चंद्रमा करेंगे कर्क से सिंह राशि में गोचर, मेष और सिंह राशि वालों को नई नौकरी मिलने के योग, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻बुधवार, ०९ सितम्बर २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१४
सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५
चन्द्रोदय: 🌝 २८:५८+
चन्द्रास्त: 🌜 १७:२१
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🗻 शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 भाद्रपद (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार श्रावण)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 त्रयोदशी (१२:३० से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 आश्लेशा (१५:१४ से मघा)
योग 👉 शिव (२१:५२ से सिद्ध)
प्रथम करण 👉 वणिज (१२:३० तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२३:२९ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 सिंह (१५:१४ से)
मंगल 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 १३:४३ से १५:१४
विजय मुहूर्त 👉 १४:१९ से १५:०९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३० से १८:५३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३० से १९:३९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५१ से २४:३७+
राहुकाल 👉 १२:१४ से १३:४८
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०७:३२ से ०९:०६
दुर्मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३९
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 मृत्यु (१२:३० से २३:२९)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व १५:१४ से)
शिववास 👉 भोजन में (१२:३० से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
भगवान श्रीकृष्ण की छठी पूजा, मासिक शिवरात्रि, अघोरा चतुर्दशी, कैलाश यात्रा आरम्भ आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १५:१४ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (मा, मि, मू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – ०४:१८ से ०६:३७
कन्या – ०६:३७ से ०८:५५
तुला – ०८:५५ से ११:१६
वृश्चिक – ११:१६ से १३:३५
धनु – १३:३५ से १५:३९
मकर – १५:३९ से १७:२०
कुम्भ – १७:२० से १८:४६
मीन – १८:४६ से २०:०९
मेष – २०:०९ से २१:४३
वृषभ – २१:४३ से २३:३८
मिथुन – २३:३८ से २५:५३+
कर्क – २५:५३+ से २८:१४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:५८ से ०६:३७
अग्नि पञ्चक – ०६:३७ से ०८:५५
शुभ मुहूर्त – ०८:५५ से ११:१६
रज पञ्चक – ११:१६ से १२:३०
शुभ मुहूर्त – १२:३० से १३:३५
चोर पञ्चक – १३:३५ से १५:१४
शुभ मुहूर्त – १५:१४ से १५:३९
रोग पञ्चक – १५:३९ से १७:२०
शुभ मुहूर्त – १७:२० से १८:४६
मृत्यु पञ्चक – १८:४६ से २०:०९
रोग पञ्चक – २०:०९ से २१:४३
शुभ मुहूर्त – २१:४३ से २३:३८
मृत्यु पञ्चक – २३:३८ से २५:५३+
अग्नि पञ्चक – २५:५३+ से २८:१४+
शुभ मुहूर्त – २८:१४+ से २९:५८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
“अच्छे कर्मों का वृक्ष भले ही धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन उसकी छाया पूरी जिंदगी सुकून देती है।”🚩✅😊
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही परेशानियों में कमी आएगी। स्वास्थ्य पेट सम्बंधित समस्याओं को छोड़ ठीक रहेगा लापरवाही के कारण अन्य रोग होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर माहौल खुशनुमा रहेगा आपके विचार सहकर्मियो को प्रभावित करेंगे। नौकरीपेशा जातको को भी अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। व्यवसायी वर्ग अपने कार्यो से संतुष्ट रहेंगे बीच में धन की आमद होने से खर्च चलते रहेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिला वर्ग भी आज पारिवारिक वातावरण से प्रसन्न रहेंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप बोलचाल में विशेष सावधानी बरतें अधिक बोलने की प्रवृति सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र पर हानि करा सकती है। सेहत मामूली बातों को छोड़ सामान्य रहेगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे परंतु अतिश्योक्ति ना हो इसका भी ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना दिखाये धैर्य का परिचय दें आज धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा आपकी बचकानी हरकतों से हास्य का माहौल बनाएंगे। परिजन आपकी बातों को सम्मान देंगे। महिलाये आज भावनाओ को समझेंगी प्रत्येक क्षेत्र पर सहयोगी रहेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन भी शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से कम समय में अधिक धन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सोची हुई योजनाएं फलीभूत होने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्र अथवा संबंधियों से आनंददायक भेंट होगी। आज किसी पुरानी घटना के ताजा होने से आत्मग्लानि एवं मानसिक दुःख के प्रसंग भी बन सकते है। मध्यान पश्चात महिलाये थकान के कारण आराम के मूड में रहेंगी घर में थोड़ी अव्यवस्था भी रह सकती है। दैनिक कार्यो से समय निकाल कर परिजनों के साथ हास-परिहास के अवसर मिलेंगे। आज के दिन आप जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में उसका शुभ परिणाम देखने को मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन का पूर्वार्ध दुविधा में बीतेगा आवश्यक कार्यो में सहकर्मियो एवं परिजनों से वैचारिक मतभेद रहने के कारण असमंजस की स्थिति बनेगी फलस्वरूप कार्य में विलम्ब होगा। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी आप सुनेंगे सबकी करेंगे अपने ही मन की जिससे मानसिक बोझ कम होगा व्यवसाय से भी आकस्मिक धन लाभ होगा उधारी के पैसे वसूल कर पाएंगे। महिलाये आज धन लाभ होने अथवा मनचाही वस्तु मिलने से प्रसन्न रहेंगी। सरकारी कर्मचारियो को भी आकस्मिक लाभ उत्साहित करेगा लेकिन आलसी वृति के कारण आलोचना हो सकती है। दाम्पत्य में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी कल्पनाओं को साकार करने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय में मन इच्छित परिस्थितियां मिलने पर जम कर लाभ उठाएंगे लेकिन आपके किसी निर्णय से सहयोगियो को कष्ट पहुँच सकता है। धन कमाने की लालसा के आगे सम्बन्धो को अधिक महत्त्व नहीं देंगे परिवार के लिए भी कम समय निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा जातको को सहकर्मियो का विशेष सहयोग मिलने से परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग में लोभ की भावना अधिक रहेगी। शेयर सट्टे आधी जोखिम वाले कार्यो से निश्चित धन वृद्धि होगी। संध्या का समय थकान वाला। रहेगा ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थ में शांति रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी घर एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर कामो की भरमार रहने के कारण शरीर की अनदेखी करेंगे। ठीक से आराम ना मिलने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन एवं अकारण क्रोध आएगा। परिवार में आज भी गलतफहमियों के कारण कलह के प्रसंग बन सकते है अनैतिक गतिविधियों विशेष कर महिलाओं से सम्बन्ध में स्पष्टता एवं दूरी बना कर रखें अन्यथा इसके निकट भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। व्यवसाय में नौकरों अथवा स्वयं की लापरवाही से आकस्मिक हानि हो सकती है। सामाजिक स्थल के कार्यो में जाने से बचें धन के साथ मान हानि के योग है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा दिनचर्या में सुधार लाएगा। फिर भी व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। सरकारी कार्यो में समय और धन नष्ट करके पर भी आशाजनक परिणाम नहीं मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे लेकिन व्यवस्था भंग नहीं होगी लाभ आशानुकूल नहीं रहेगा फिर भी दैनिक खर्च पूरे कर ही लेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे अगर संभव हो तो टालना ही बेहतर रहेगा। संध्या के समय शारीरिक दर्द एवं उदर सम्बंधित व्याधि रहेंगी स्वास्थ्य का ध्यान रखे आराम समय पर करें। घर के बुजुर्ग किसी कारण से नाराज हो सकते है। संताने उद्दण्ड व्यवहार करेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आशानुकूल धन लाभ ना होने पर भी आप संतोषी वृति रखेंगे। लेकिन आर्थिक कारणों से तकरार अथवा राग द्वेष हो सकता है। आज आप कार्यो के प्रति गंभीर नहीं रहेंगे जिससे सहकर्मियो को असुविधा होगी। परिजनों की बातों को भी आलस्य के कारण टालना कलह का कारण बनेगा। प्रेम-प्रसंगों में उदासीनता रहेगी। आप केवल स्वार्थ सिद्धि हेतु मीठा व्यवहार रखेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान बना रहेगा। धर्म-कर्म में दिखावे की निष्ठा रहेगी। आज खर्च करने में भी पीछे रहेंगे। संध्या के समय छाती, कमर एवं पैरों सम्बंधित शिकायत रह सकती है। परिजनों के विरोध से बचने के लिये समय पर सुविधा उपलब्ध कराए।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी सामाजिक व्यवहारों के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा लोगो को आज आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। घर एवं बाहर सभी जगह आपका दबदबा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओ पर विजय प्राप्त करेंगे विरोधियो को आज पनपने ही नहीं देंगे। जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर आएंगे। घर का वातावरण भी मंगलकारी रहेगा। स्त्रीवर्ग आध्यत्म में डूबी रहेंगी। धन लाभ के साथ साथ खर्च भी लगे रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष नहीं रहेगा। धनाभाव के चलते कुछ कार्य बीच में छोड़ने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय में अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखेंगे फिर भी परिश्रम का उचित फल ना मिलने से निराशा रहेगी। आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचें उधारी वापस ना मिलने के कारण चिंता रहेगी। मध्यान के बाद थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके विपरीत व्यवहार के कारण ख़राब होगा घर के सदस्यों की बातों का उल्टा जवाब देने पर वैर विरोध बढ़ेगा। संताने इच्छा पूर्ती ना होने पर निराश रहेंगी। महिलाओं के प्रति भी अनादर का भाव रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए बेहतर सिद्ध होगा परन्तु स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते बाधक बन सकती है समय रहते शारीरिक परिक्षण कराये अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। दिन के पहले हिस्से में परिश्रम अधिक रहेगा एवं लाभ न्यून परन्तु अंतिम भाग में परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। नए कार्य का आरम्भ अभी कुछ दिन टालें। महिलाये घरेलु कार्य में उलझी रहेगी फिर भी दाम्पत्य जीवन में शान्ति बनाये रखने में मददगार बनेगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक लाभ हो सकता है। परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम का उचित फल मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज ना चाहकर भी क्रोध के प्रसंग बनेंगे। स्वभाव में भी अहम् की भावना रहने से लोग आपसे दूरी बना सकते है। व्यवसाय सामान्य चलते हुए एकाएक ठप्प हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के प्रति ईर्ष्या की भावना रहने से स्वयं की प्रगति में बाधा आएगी। कार्य क्षेत्र पर स्थिति सामान्य रखने के लिए व्यवहार कुशलता से काम निकालना पड़ेगा पारिवारिकजन को भी साथलेकर चलें शांति बनी रहेगी अन्यथा आपकी आदतों से तंग आकर परिजन कठोर कदम उठा सकते है जिससे दिनचर्या में असहजता बनेगी। सन्तानो से मतभेद रहेगा। धर्म-कर्म में कम रूचि रहेगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
अञ्जनानन्दनं वीरं जानकीशोकनाशनम्।
कपीशमक्षहन्तारं वन्दे लङ्काभयङ्करम्॥
भगवान गणेश देवजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: आज शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा करेंगे मीन से मेष राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 रविवार, २५ अक्टूबर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:२८सूर्यास्त: 🌄 १७:५३चन्द्रोदय: 🌝 १७:१२चन्द्रास्त: 🌜 ३०:२१+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌥️ हेमन्तशक सम्वत: 👉 १९४८…

Aaj Ka Rashifal 24 October 2026: आज बन रहा शनि और चंद्रमा का संयोग, धनु और वृष राशि वालों को कार्यस्थल पर मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 शनिवार, २४ अक्टूबर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:२८सूर्यास्त: 🌄 १७:५४चन्द्रोदय: 🌝 १६:३५चन्द्रास्त: 🌜 २९:११+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌥️ हेमन्तशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *