शिक्षा को अंत्योदय तक पहुंचाने का संकल्प लें: मिथिलेश तिवारी


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर की सामाजिक जीवन की शुरुआत, एकात्म मानववाद है सामाजिक जीवन का मूल मंत्र

पटना/समस्तीपुर, 25 सितंबर (STAR INDIA NOW) – शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने अंत्योदय दिवस के अवसर पर शिक्षकों, अभिभावकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से समाज की अंतिम कतार में खड़े परिवारों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

श्री तिवारी शुक्रवार को समस्तीपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित अंत्योदय दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि “पंडित जी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर मैंने अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की। उनकी जयंती सेवा, संकल्प और समर्पण को और मजबूत करने का अवसर है। पंडित जी के ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन ही हमारे सामाजिक जीवन का मूल मंत्र है।”

श्री तिवारी ने कहा कि जब तक समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा नहीं पहुंचेगी, तब तक अंत्योदय की कल्पना अधूरी है। शिक्षकों को इस दिशा में विशेष भूमिका निभानी होगी।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण चौधरी एवं श्री घनश्याम ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सुमंत कुमार, भाजपा जिला प्रभारी संदीप साह, समस्तीपुर उत्तर की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, समस्तीपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष लीलाधर झा एवं जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related Posts

रघुनाथ पांडेय : साइकिल वाला नगर पिता, जिसने मुजफ्फरपुर की तकदीर लिख दी

संतोष राज पाण्डेय कुछ लोग शहर में रहते हैं, और कुछ लोग शहर को अपने अंदर बसा लेते हैं। स्वर्गीय रघुनाथ पांडेय दूसरी मिट्टी के बने थे। मुजफ्फरपुर उन्हें आज…

बिहार विद्या साथी ऐप से जुड़े 3 लाख से अधिक विद्यार्थी, 73% ग्रामीण – शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

पटना बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बड़ी जानकारी साझा की। श्री तिवारी ने कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *