बिहार से आने वाले 30 सांसदों ने संसद भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जीतन राम मांझी गायब

नई दिल्ली

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बिहार से आने वाले 30 सांसदों ने संसद भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात में पीएम मोदी के साथ भेंट के ग्रुप वीडियो में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बाएं और दाएं नजर आए लेकिन हम के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी नहीं दिखे। बिहार विधानसभा चुनाव में 20 सीट मांग रहे जीतनराम मांझी अपने बयानों से कभी गठबंधन को आंख दिखाने लगते हैं, फिर कभी कहने लगते हैं कि घर का मामला है, घर में सुलझ जाएगा।

मुलाकात की जो वीडियो जारी हुई है उसमें जेडीयू नेता ललन सिंह पीएम मोदी को एक किताब की कॉपी देते नजर आते हैं। ललन सिंह के बाद बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर प्रधानमंत्री को पाग और मखाना की माला पहनाते नजर आते हैं। पीएम को मधुबनी पेंटिंग की एक कलाकृति भी भेंट की गई। इसके बाद ग्रुप वीडियो में 30 सांसद एक साथ नजर आते हैं।

कोना देखकर नहीं रहेंगे, चार रोटी है, तो एक मांगेंगे; NDA में सीट शेयरिंग पर जीतनराम मांझी ने फिर ठोंका दावा

प्रधानमंत्री के साथ ग्रुप वीडियो में उनकी एक तरफ जेडीयू नेता ललन सिंह और उनके बगल में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा, जेडीयू सांसद लवली आनंद, भाजपा के सांसद विवेक ठाकुर और गोपालजी ठाकुर दिख रहे हैं। मोदी के दूसरी तरफ लोजपा-आर के नेता चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा की राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता दिख रही हैं।

पीएम के साथ मुलाकात में भाजपा के नेताओं में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री रवि शंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, राजीव प्रताप रूडी जबकि लोजपा से लोकसभा सांसद शांभवी चौधरी, राजेश वर्मा, वीणा सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *