प्रयाग राज में भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने पवित्र स्नान किया, कहा : सौभाग्य की बात है

प्रयाग राज

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने स्वजनों के साथ महाकुम्भ में स्नान किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से की गई व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को धन्यवाद दिया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बेहतर प्रबंधन का परिणाम प्रयागराज में दिख रहा है। गिनिज बुक में महाकुम्भ की भीड़ रिकॉर्ड होगी। महाकुम्भ 2025 के लाउड क्राउड और बेस्ट मैनेजमेंट के लिए गिनिज बुक में रिकॉर्ड दर्ज होना है। प्रयागराज में स्नान के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विधि-विधान से पूजा-पाठ भी किया और देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल के साथ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री नागेन्द्र, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह, ब्रजेश तिवारी, विकास सिंह, संजीव क्षत्रिय ने भी प्रयागराज में स्नान किया

वही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय भी अपनी पत्नी के साथ कुंभ मेले में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हुए स्वजन के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी इस पुण्य अवसर का हिस्सा बने।

भाजपा के क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह, भाजपा नेता ब्रजेश तिवारी, मनोज सिंह, विकास सिंह और संजीव क्षत्रीय ने भी संगम में डुबकी लगाकर आस्था प्रकट की और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

धार्मिक अनुष्ठान और भव्य आयोजन

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर इन नेताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आत्मसात किया। कुंभ मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़ के बीच भाजपा नेताओं ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का संदेश

इस अवसर पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि “कुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी सनातन परंपरा की जीवंत धरोहर है। यहां आकर आत्मिक शांति मिलती है और देश व समाज की भलाई के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।”

वहीं,स्वास्थ्य मंत्री  मंगल पाण्डेय ने कहा कि “गंगा स्नान और कुंभ का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। यह न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है।”

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

क्या वर्तमान व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित कर पा रही है?

नेपाल की चिकित्सा शिक्षा: स्वर्णिम विरासत से गुणवत्ता संकट तक ✒️ डॉ निरंजन नेपाल में आधुनिक चिकित्सा शिक्षा का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, लेकिन इसकी उपलब्धियाँ असाधारण रही हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *