बिहार को बर्बाद किया इसलिए लालू जैसे लोगों के रहने की अब कोई जरुरत नहीं : विजय सिन्हा

संतोष राज पाण्डेय, पटना

बिहार में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर है। भाजपा में एक अकेला ऐसा नेता है जो राजद सुप्रीमो के बातों का पलटवार जवाब देते रहे है। अभी हाल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक बयान के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दरअसल लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि हमलोग के रहते बिहार में बीजेपी की सरकार कैसे बन सकती है? अब इसपर बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लालू पर पलटवार किया है।

विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद यादव रहेंगे या नहीं लेकिन बिहार में NDA की सरकार बनना तय है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘एनडीए की सरकार का आना तय है। लालू प्रसाद यादव रहेंगे या नहीं रहेंगे ये तय नहीं है लेकिन एनडीए का आना तय है और लालू प्रसाद यादव जी आपका रहना कोई आवश्यक भी नहीं है। क्योंकि बिहारी शब्द को आपने गाली बनाया बिहारी को लज्जित किया। इसलिए उन्माद पैदा कर भाई-भाई को लड़ाया है।

बिहार को बर्बाद किया इसलिए आपके जैसे लोगों के रहने का अब कोई जरुरत नहीं है। अब बिहारी का मान, सम्मान जो बढ़ाएगा और सामाजिक सौहार्द जो बढ़ाएगा, भाई-भाई का सामाजिक सौहार्द बढ़ाने की जरुरत है। इसलिए अब आप रहें ना रहें एनडीए का आना तय है।’

लालू प्रसाद यादव ने क्या कहा था..

आपको बता दें कि इससे पहले मीडिया से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत का असर बिहार में नहीं पड़ेगा। बिहार में सरकार बनाने के दावे पर लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा था कि हमलोग के रहते हुए भाजपा कैसे सरकार बना लेगी। गुरुवार की सुबह दस सर्कुलर रोड आवास के समीप मीडिया से बातचीत में लालू प्रसाद ने कहा कि सब लोग भाजपा को जान चुके हैं।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *