रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली

अब दिल्ली में ‘रेखा राज’, मुख्यमंत्री बन रचा इतिहास; 6 विधायकों को मिली नई जिम्मेदारी

करीब दो हफ्ते के इंतजार के बाद दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता के साथ छह कैबिनेट मंत्रियो ने भी शपथ ली। भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता

27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में हुई वापसी

शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता अब सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।

साथ ही दिल्ली की तीसरी ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो हरियाणा मूल की हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम रह चुके हैं।

इन 6 विधायकों को मिली कैबिनेट में जगह

दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। वहीं, 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं को जश्न मनाते देखा गया।

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

बैरम खान करेंगे बिहार में खेला, बनाएंगे निशांत को मुख्यमंत्री

संतोष राज पाण्डेय आख़िर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या हो गया कि अचानक उन्हें एक ‘बैरम ख़ान’ की तलाश होने लगी…आज की स्पेशल स्टोरी में हम जानेंगे…नीतीश कुमार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *