रेखा पूरी कैबिनेट के साथ यमुना तट पहुंची,वासुदेव घाट पर यमुना आरती की

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंची और कार्यभार संभाला. उसके बाद पूरी कैबिनेट के साथ यमुना तट पहुंची. दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा नेता वासुदेव घाट पर शाम की आरती में शामिल हुए. इसके अलावा दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी के सांसदों ने भी यमुना आरती में हिस्सा लिया.

बीजेपी की सरकार आते ही होने लगी यमुना की सफाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद से ही यमुना की सफाई को लेकर हरकत शुरू हो गई. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों से यमुना की सफाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. एलजी के एक्शन में आते ही यमुना में बड़ी-बड़ी गाड़ियां सफाई में उतर गईं. सफाई अभियान के तहत खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेजर को सरकार गठन से पहले ही काम पर लगा दिए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में यमुना के पूरे 57 किलोमीटर हिस्से को साफ किया जाएगा.

बीजेपी ने यमुना की सफाई का किया था वादा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यमुना की सफाई को अपने चुनावी वादे में शामिल किया था. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनापी सभाओं में दिल्ली की जनता से वादा किया था कि सरकार बनते ही यमुना की सफाई शुरू कर दी जाएगी. बीजेपी की जीत के जश्न के दौरान भी पीएम मोदी न नदी के पुराने गौरव को लौटाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी.

Related Posts

सम्राट के राज में बिहार – क्यों जनता के दिल में बसते हैं सम्राट चौधरी और क्यों विपक्ष की उड़ी है नींद

संतोष राज पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार बिहार की राजनीति में लंबे समय बाद एक ऐसा चेहरा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है जिसने सत्ता के गलियारों से लेकर गांव की चौपाल…

सड़क पर गांधी, सियासत का नया संकेत?राहुल-प्रियंका का जंतर-मंतर मार्च, CJP का बहाना या 2029 की पटकथा?

संतोष राज पाण्डेय,पटना पिछले 48 घंटों में दिल्ली की सड़कों पर जो हुआ, वह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं था। वह आने वाले भारत की राजनीति का ट्रेलर था। एक तरफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *