सरकार ट्रक मालिकों और चालकों की समस्याओं को हल करने के लिए हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार

पटना

उपमुख्यमंत्री सह मंत्री खान एवं भूतत्व विभाग,बिहार सरकार  विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि ट्रक संगठन की प्रमुख मांगों को पहले ही मान लिया गया है। सरकार प्रदेश में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि ट्रक मालिकों एवं चालकों के जो भी वास्तविक मुद्दे हैं, उन पर विभाग निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ट्रक मालिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि ट्रक मालिकों को किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है, तो उसे दूर करने के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य करेगा।

मंत्री ने आश्वस्त किया कि यदि कोई विशिष्ट परेशानी ट्रक मालिकों को हो रही है, तो सरकार उसे दूर करने के लिए तत्परता से कार्य करेगी। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह ट्रक संगठन के साथ समन्वय बनाकर उनकी वास्तविक परेशानियों का समाधान निकालें। मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार ट्रक मालिकों और चालकों की समस्याओं को हल करने के लिए हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। यदि कोई भी ट्रक मालिक या चालक किसी परेशानी का सामना कर रहा है, तो वह विभाग से संपर्क कर सकता है, और उसकी समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बता दें कि बिहार सरकार ने जब्त ट्रकों के जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी कर दी है। जिसके कारण छोटे ट्रक मालिकों को जुर्माने की राशि देना मुश्किल हो रहा है। जबकि गाड़ी जब्त होने के बावजूद ट्रक मालिकों को बैंक का इएमआई देना पड़ रहा है। ऐसे में ट्रक एसोसिएशन द्वारा लगातार जुर्माना राशि कम करने के लिए विरोध किया जा रहा है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *