राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया,अखिलेश सिंह हटे

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी ने बिहार में बड़ा बदलाव करते हुए अखिलेश सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है. इसके साथ-साथ पार्टी ने राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया है. अखिलेश प्रसाद सिंह सवर्ण भूमिहार जाति से आते हैं. राजेश कुमार दलित समाज से ताल्लुक रखते हैं और फिलहाल वो औरंगाबाद के कुटुंबा विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक हैं. माना जा रहा है कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने दलित पर दांव खेला है.

कांग्रेस पार्टी की ओर से लेटर जारी कर कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी की ओर से उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई है.

पार्टी की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. अखिलेश प्रसाद सिंह को पार्टी से हटाए जाने की खबर ऐसे समय में आई है जब उनके और पार्टी के बिहार प्रभारी के बीच मतभेद की खबरें आ रही थीं. सिंह ने हाल ही में पार्टी मामलों, खासतौर पर आउटरीच कार्यक्रमों के संचालन को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी.

बता दें कि इससे पहले बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रभारी भक्त चरण दास ने इस पद के लिए राजेश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस समय राजनीतिक कारणों की वजह से अखिलेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. प्रभावशाली भूमिहार समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ निकटता के लिए जाना जाता है.

हालांकि, लोकसभा चुनावों में उनके संचालन, खासकर अपने बेटे के लिए टिकट हासिल करने और आरजेडी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत करने में उनकी भूमिका ने पार्टी के भीतर आलोचना को जन्म दे दिया था.

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

क्या वर्तमान व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित कर पा रही है?

नेपाल की चिकित्सा शिक्षा: स्वर्णिम विरासत से गुणवत्ता संकट तक ✒️ डॉ निरंजन नेपाल में आधुनिक चिकित्सा शिक्षा का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, लेकिन इसकी उपलब्धियाँ असाधारण रही हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *