लालू प्रसाद यादव अपना अंतिम सपना पूरा करने के लिए अंत समय तक लगे रहेंगे, लेकिन ईश्वर की मर्जी उनके साथ नहीं है : विजय सिन्हा

पटना

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव पर काफी तीखा हमला किया है. बुधवार को  मुस्लिम संगठनों के धरना प्रदर्शन में राजद प्रमुख के शामिल होने पर डिप्टी सीएम ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपना अंतिम सपना पूरा करने के लिए अंत समय तक लगे रहेंगे, लेकिन ईश्वर की मर्जी उनके साथ नहीं है. 

लालू यादव ने लोगों से की थी मांग  

दरअसल, पिछले दिनों पूर्व विधायक यमुना यादव की 11वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव पूर्वी चंपारण के जमुनिया गांव पहुंचे थे. यहां उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाइए और उन्हें मुख्यमंत्री बनाइए. डिप्टी सीएम ने उसी पर तंज कसा है. 

वो कहते थे झारखंड उनकी लाश पर बनेगा : विजय सिन्हा 

वक्फ बिल को लेकर तेजस्वी यादव के ‘सत्ता में रहे या नहीं, वक्फ संशोधन बिल पास नहीं होने देंगे’ बयान पर भाजपा के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि उनके पिता भी कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा, लेकिन आज झारखंड अलग राज्य है. दरअसल, ये लोग सत्ता के लिए समझौता करने वाले लोग हैं और वैसा खून जिनकी रगों में है, उनकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करता. 

वक्फ संशोधन बिल को  गैर संवैधानिक मानती है राजद 

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और देशभर के प्रमुख धार्मिक और सामाजिक मुस्लिम संगठनों के बुधवार को पटना में गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे नेता लालू यादव आपके साथ खड़े होने के लिए धरनास्थल पर आए. चाहे हमारी पार्टी सत्ता में हो या नहीं हो, लेकिन हम लोग इस बिल के विरोध करते रहेंगे. विपक्ष ने बुधवार को विधानसभा और विधान परिषद में वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया है. हम लोग इस बिल को गैर संवैधानिक और अलोकतांत्रिक मानते हैं. 

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *