तेजस्वी यादव होंगे इंडिया गठबंधन का चेहरा कांग्रेस ने साफ नहीं किया

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब सत्ताधारी गठबंधन के साथ-साथ विपक्षी दलों का गठबंधन भी एक्टिव हो गया है. दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ बैठक की.

बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, “हम मिलजुल कर बीजेपी और उनके सहयोगी दलों का सामना करेंगे.” वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “हमारा मुकाबला बीजेपी से है. बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा हुई है. गठबंधन को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है. बिहार में इंडिया गठबंधन का स्वरूप बना रहेगा.”

तेजस्वी यादव होंगे इंडिया गठबंधन का चेहरा?

बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का सीएम चेहरा तेजस्वी यादव को बनाए जाने की चर्चा पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा, “जब बैठक होगी, तब तय होगा कि सीएम कौन होगा. फिलहाल, सीएम चेहरा घोषित करना है या नहीं, अभी कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा.”

‘बिहार में अधिकार सुरक्षित करने वाली सरकार लाएंगे’- मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है. बिहार की जनता — विकास, सामाजिक न्याय और  अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. भर्ती परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और बेरोजगारी से युवाओं में भयंकर नाराज़गी है. हम मौजूदा सरकार को हटाकर, बिहार में समावेशी विकास और सभी के अधिकारों को सुरक्षित करने वाली सरकार लाएंगे. आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में हमने बिहार के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता कर, कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की.”

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *