बिहार में सभी प्रदेश अध्यक्ष एक साथ यात्रा करेंगे : चिराग पासवान

पटना

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि राज्य के लिए यह चुनावी साल है। बैठक में चुनाव से जुड़ी कई बातों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बहुत सहज माहौल में चर्चाएं हुईं, क्योंकि निरंतरताओं में बैठक का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में भी एनडीए के तमाम सांसदों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आए थे।

महागठबंधन में सब ठीक तो साथ क्यों नहीं बैठे- चिराग

चिराग पासवान ने महागठबंधन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उस गठबंधन में अगर सब कुछ इतना सहज है तो वे भी बैठकर दिखा दें। सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी आए, कितनी बार महागठबंधन की बैठक हुई? उन्होंने कहा, ‘गृह मंत्री अमित शाह बिहार आए तो स्वाभाविक है कि सारे घटक दल के नेता बैठे। बैठक में किस तरह से चुनावी रणनीति तय की जाए, विपक्ष के झूठे दावे, झूठे वादों के पोल खोली जाए, एनडीए को मजबूत किया जाए, उस पर चर्चा हुई।’

हमारे सभी प्रदेश अध्यक्ष एक साथ यात्रा करेंगे

चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन के घटक दलों के तमाम हमारे प्रदेश अध्यक्ष एक साथ पूरे प्रदेश की यात्रा करेंगे, जिससे जमीनी स्तर तक संदेश जाएगा कि हम लोगों का गठबंधन कितना मजबूत है, उसका बहुत लाभ हुआ है। समय-समय पर बैठकें होने से नई बातें, नए सुझाव आते हैं। आज की बैठक इसी सोच के साथ की गई।

225 से ज्यादा सीटें जीतेंगे- चिराग

चिराग ने कहा कि खुशी इस बात की है कि भाजपा और केंद्र सरकार का शीर्ष नेतृत्व जिस तरीके से बिहार को प्राथमिकता देते हुए बिहार का दौरा कर रहे हैं और अपने लोकसभा के दौरान किए वादे को पूरा कर रहे हैं, वह यह दर्शाता है कि हमारी केंद्र की सरकार और बिहार की सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है और यह परिणाम में भी देखने को मिलेगा। एनडीए 225 से ज्यादा सीट जीतकर बिहार में फिर से सरकार बनाएंगे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *