बजट-2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट : रंजन कुमार

मुज़फ़्फ़रपुर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट पर भाजपा नेता रंजन कुमार ने तारीफ की।।

उन्होंने कहा कि बजट-2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्टअप, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट तक, हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है। इस सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं।”

रंजन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का आम बजट सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय के साथ ही ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह आम बजट सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के नवनिर्माण को दिशा प्रदान करेगा। इसमें महिला, मजदूर, गरीब, किसान, युवा, व्यापारी, कृषि, मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, उद्योग, निवेश और निर्यात समेत सभी क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है। मैं ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को चरितार्थ करते इस बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करता हूं और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।”

बजट से अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा

उन्होंने कहा, “निर्मला सीतारमण ने आज देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण बजट पेश किया है। इसकी विशेषता यह है कि ये बजट अर्थव्यवस्था को बूस्ट करेगा। इस बार भी हमारा बजट बढ़ा है और इसका बड़ा फायदा रोड सेक्टर में होगा। इसके अलावा उन्होंने कृषि विभाग पर भी ध्यान दिया है। साथ ही इनकम टैक्स में 12 लाख रुपये की जो राहत दी गई है, वह भी महत्वपूर्ण है। इसमें गांव, गरीब, रोजगार और निर्माण का भी ध्यान रखा गया है। मुझे लगता है कि इस बजट से रोजगार बढ़ेंगे और निश्चित रूप से देश के विकास में इसका बड़ा योगदान होगा।”

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *