बजट में बिहार को कई सौगातें मिली, विवेक कुमार ने बजट को सराहा

मुज़फ़्फ़रपुर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट 2025 पेश किया। इस बजट में बिहार को कई सौगातें मिली हैं. इनमें ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड का गठन, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी पटना का विस्तार आदि शामिल हैं. मुजफ्फरपुर पूर्वी भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस बजट पर खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि इस बजट मे किसान,महिला, मध्यम वर्ग,विद्यार्थी वर्ग, व्यापारी वर्ग सहीत सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। गरीबो को अमीर बनाने और लघु उद्योग को बढ़ावा देने वाला ये बजट है।
12 लाख तक आय वालो को टैक्स फ्री रखकर मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचाया है।यह बजट बिहार को विशेष लाभ पहुंचाने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बजट में बिहार के लिए अनेक योजनाएं स्थापित की हैं।
केंद्रीय बजट पेश करने के लिए मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर मिथिला और बिहार का मान बढ़ाया है। इसके लिए मिथिला और बिहार के सभी लोगों की ओर से उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते है।यह साड़ी उन्हें नवंबर महीने में मिथिला दौरे के दौरान मिथिला चित्रकला संस्थान में प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी जी ने भेंट की थी’ उन्होंने आगे कहाकी ‘पश्चिमी कोसी नहर ईआरएम परियोजना के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा करने के लिए मिथिला के लोगों की ओर से माननीय वित्त मंत्री का हार्दिक आभार. इस पहल से 50,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को लाभ होगा, बेहतर सिंचाई सुनिश्चित होगी और हमारे किसानों का भविष्य उज्ज्वल होगा। ग्रामीण विकास और कृषि समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *