बिहार के विकास को और गति मिलेगी :बजट 2025 से गदगद नीतीश

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार का ये बजट प्रगतिशील और भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बजट में बिहार के लिए जो घोषणाएं की गई है, उनसे बिहार के विकास को और गति मिलेगी।

बजट 2025 से गदगद नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए राज्य में एक मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाना किसानों को लाभ मिलेगा। राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान करने से अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी, जिससे यहां के लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

  पटना IIT का होगा एक्सटेंशन

मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी कैनाल परियोजना के लिए आर्थिक मदद मिलने से यहां के किसानों को फायदा होगा। इस बजट में पटना आईआईटी के विस्तार का प्रावधान किया गया है, इससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना होने से युवाओं को कौशल, उद्यमिता और रोजगार के अवसर मिलेंगे और पूर्वी भारत में खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इनकम टैक्स स्लैब बढ़ाने की तारीफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में 12 लाख रुपए तक की छूट मिलने से मध्यमवर्ग को काफी राहत मिली है। किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। सूक्ष्म उद्यमों के लिए एमएसएमई क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए किए जाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट में गरीब, युवा, किसानों के हित में कई कदम उठाए गए हैं, ये स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि बेहतर बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूं।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *