VIP को फिर से मिला नाव ,चुनाव आयोग ने इसे लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी

  • वीआईपी को फिर मिला ‘नाव ‘ चुनाव चिन्ह, वीआईपी प्रवक्ता ने जताई खुशी

पटना, 25 जून। विकासशील इंसान पार्टी को फिर से नाव चुनाव चिन्ह वापस मिल गया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज कहा कि चुनाव आयोग ने इसे लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने कहा कि यह भीमराव अंबेडकर के संविधान की जीत है।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को पर्स चुनाव चिन्ह दिया गया था। लेकिन कई प्रावधानों को पार करने के बाद एक बार फिर पुराना चुनाव चिन्ह नाव प्राप्त हो गया। चुनाव आयोग द्वारा इसकी अधिसूचना भी आज जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि वीआईपी का नाव चुनाव चिन्ह से भावनात्मक लगाव रहा है। उन्होंने एक बार फिर नाव चुनाव चिन्ह मिलने पर प्रसन्नता जताई है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *