सारण के जेपी सिंह हिमाचल के एडीजी बने

आईजी जय प्रकाश सिंह ने एक बार पुनः सारण को गौरवान्वित किया है। ग्राम : टेघरा (मांझी, सारण) निवासी और आईजी शिमला के रूप में पदस्थापित श्री जय प्रकाश सिंह को हिमाचल सरकार ने पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया है। इस आशय की अधिसूचना दिनांक 31.1.2025 को हिमाचल प्रदेश गृह-विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है और श्री सिंह ने अपना नया कार्य-भार भी ग्रहण कर लिया है।

श्री सिंह की पदोन्नति से पूरे सारण में खुशी का माहौल है। श्री जय प्रकाश सिंह का एक साधारण किसान परिवार से चलकर पहले सैन्य-अधिकारी और फिर आईपीएस अधिकारी बनकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तक का सफर बड़ा रोमांचक और प्रेरणादायी है। उन्होंने नयी पीढ़ी के समक्ष एक मिशाल पेश किया है कि सुविधा से नहीं बल्कि संकल्प और कठिन प्रयास से सिद्धि की प्राप्ति होती है। श्री सिंह का गांव-जवार से भी विशेष लगाव रहता है। वे जब भी छुट्टी पर आते हैं तो स्कूलों, काॅलेजों और कोचिंग संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने का व्यवहारिक टिप्स देते हैं।

श्री जय प्रकाश सिंह ने सारण सहित पूरे बिहार का नाम रौशन किया है। आज वे युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गये हैं। नयी जिम्मेवारियों के सम्यक निर्वहन हेतु उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Related Posts

सम्राट के राज में बिहार – क्यों जनता के दिल में बसते हैं सम्राट चौधरी और क्यों विपक्ष की उड़ी है नींद

संतोष राज पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार बिहार की राजनीति में लंबे समय बाद एक ऐसा चेहरा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है जिसने सत्ता के गलियारों से लेकर गांव की चौपाल…

शराबबंदी के 10 साल: नशा मुक्ति का सपना या नशे के बाजार का विस्तार?

संतोष राज पाण्डेय,पटना 2016 में जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुई थी, तो इसके पीछे एक बड़ा सामाजिक संकल्प था। महिलाओं की मांग, घरेलू हिंसा पर रोक, और एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *