पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. कहा- जो लोग गरीबों की झोपड़ी में फोटो सेशन कराते हैं, उन्‍हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्‍ट्रपत‍ि के अभ‍िभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए गांधी पर‍िवार पर काफी हमलावर द‍िखे. उन्‍होंने राजीव गांधी की वो बात द‍िलाई, जिसमें उन्‍होंने कहा था क‍ि एक रुपया जाता है तो सिर्फ 15 पैसा ही पहुंचता है. पीएम मोदी ने कहा, बहुत गजब की हाथ की सफाई थी. आख‍िर ये पैसा जाता कहां था? इसके बाद उन्‍होंने सोनिया गांधी की उस बात का जवाब द‍िया, जिसमें उन्‍होंने राष्‍ट्रपत‍ि के अभ‍िभाषण को बोरिंग बताया था. पीएम मोदी ने विदेश नीति‍ पर राहुल गांधी के दि‍ए बयान पर पर भी हमला बोला. कहा-लोग विदेश नीत‍ि पर बोलते हैं ताक‍ि पढ़े ल‍िखे लग सकें.

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा, हमारे देश में एक पीएम ऐसे थे जिन्होंने एक समस्या की पहचान की और कहा कि जब दिल्ली से एक रुपया जाता था तो नीचे तक 15 पैसे ही पहुंचते थे. 15 पैसे किसे मिल रहे थे ये हर कोई समझ सकता है…उस समय पंचायत स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक एक ही पार्टी थी. हमने समाधान खोजने की कोशिश की और हमारा मॉडल है ‘बचत भी विकास भी’, ‘जनता का पैसा जनता के लिए’. हमने जनधन, आधार की जैन ट्रिनिटी बनाई और डीबीटी से देना शुरू किया और हमारे कार्यकाल में 40 करोड़ रुपये सीधे जनता के खाते में जमा किए. पीएम मोदी ने कहा, एक पिछली सरकार थी. 10 करोड़ लोग जिनका भारत में जन्म भी नहीं हुआ, वे योजनाओं का फायदा ले रहे थे. हमने इनको हटाया और असली लाभार्थियों को खोज-खोज के लाभ पहुंचाने का अभियान चलाया.

गरीबों की बात बोर‍िंंग ही लगेगी

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. कहा- जो लोग गरीबों की झोपड़ी में फोटो सेशन कराते हैं, उन्‍हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी. दरअसल, राष्‍ट्रपत‍ि के अभ‍िभाषण पर जब राहुल गांधी से पत्रकारों ने पूछा क‍ि उन्‍हें यह अभ‍िभाषण कैसा लगा तो उन्‍होंने इसे बोरिंग बताया था. इसी पर पीएम मोदी ने निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, जब ज्यादा बुखार चढ़ जाता है तब भी लोग बोलते हैं और ज्यादा हताशा में भी ऐसे बयान देते हैं. पीएम मोदी ने एआई को लेकर राहुल के सवाल का भी जवाब द‍िया. कहा- मेरे ल‍िए सिंगल AI नहीं डबल AI है.

हम जहर की राजनीत‍ि नहीं करते

पीएम मोदी ने कहा, हम जहर की राजनीत‍ि नहीं करते. कुछ साल पहले राहुल गांधी ने राजनीत‍ि को जहर बताया था. राहुल गांधी के इंडियन स्‍टेट वाले बयान पर भी पीएम मोदी ने वार क‍िया. कहा, ये देश का दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा बोलते हैं. इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई की घोषणा करने वाले न संविधान की भावना को समझ सकते हैं न देश की एकता को समझ सकते हैं.

सोनिया गांधी पर क्‍या बोले

सोनिया गांधी पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पहले अखबारों की सुर्खियां घोटालों और भ्रष्टाचार से जुड़ी होती थीं. 10 साल बीत गए, करोड़ों रुपये बचाए गए, जिसका इस्तेमाल जनता के लिए किया गया. हमने कई कदम उठाए हैं. बहुत सारा पैसा बचाया है, लेकिन हमने उस पैसे का इस्तेमाल ‘शीशमहल’ बनाने में नहीं किया है, बल्कि हमने उस पैसे का इस्तेमाल देश बनाने में किया है

Related Posts

संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं✒️ निरंजन

डॉ निरंजन 1. संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं2. जब फाइलें किताबों पर भारी पड़ने लगें, समझो संस्था बीमार है3. कुर्सी बड़ी, कद…

आज विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति का महासंयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिल्प के देवता की पूजा

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी जी आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। आज संसार के प्रथम वास्तुकार, शिल्प कला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *