प्रधानमंत्री मोदी जी, बिहार के निषादों का क्या गुनाह जो आरक्षण नहीं दे रहे: देव ज्योति

  • वीआईपी ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से पहले पूछा, निषादों को आरक्षण कब तक देंगे

पटना, 15 सितंबर

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) निषादों के आरक्षण को लेकर शुरू से संघर्षशील रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज बिहार के दौरे से पहले वीआईपी ने निषाद आरक्षण को लेकर सवाल पूछा है।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आप बिहार आएं स्वागत है लेकिन निषादों को आरक्षण कब देंगे इस सवाल का जवाब भी दे दें। उन्होंने कहा कि आखिर बिहार के निषादों का क्या गुनाह है कि अन्य कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिलता है लेकिन बिहार के निषाद आज भी आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि इस चुनाव में निषाद इस सौतेलेपन का जवाब एनडीए से जरूर चुकता करेंगे। इस बार एनडीए सरकार को हटाकर आपको इसका एहसास कराएंगे कि निषाद अब केवल वोट देने वाले ही नहीं सत्ता में भागीदारी निभाने वाले भी बनेंगे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *