रंगदारी मामले में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जीवन यादव को पुलिस ने किया  गिरफ्तार

Siwan में बड़ा एक्शन! SP पूरण कुमार झा की सख्ती के आगे नहीं चली राजनीति — पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जीवन यादव SIT द्वारा गिरफ्तार

सिवान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन विवाद और ₹10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में राजद नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जीवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मैरवा थाना कांड संख्या 364/25 से जुड़ी है, जो 30 अगस्त 2025 को व्यवसायी अमन कुमार राज की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई थी और ₹10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (2), (3) और (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच में केस ट्रू पाया गया, जिसके बाद SP पूरण कुमार झा के निर्देश पर SIT ने कार्रवाई करते हुए जीवन यादव को गिरफ्तार कर लिया। SP पूरण कुमार झा ने स्पष्ट कहा है कि “सिवान में कानून से ऊपर कोई नहीं। चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अपराध करेगा तो कार्रवाई तय है।”

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
शिकायतकर्ता की सुरक्षा बढ़ाई गई
आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी

संदेश साफ है — सिवान में अब चलेगा सिर्फ कानून का राज।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *