विशाल सिंह और योगेंद्र चौधरी को पुलिस ने अबतक नहीं किया गिरफ्तार ,दोनों घूम रहे खुलेआम  पर पुलिस की नजर में है फरार

सिवान

शहर में एक व्यवसायी से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में कुख्यात अपराधी जीवन यादव का शागिर्द विशाल सिंह और योगेंद्र चौधरी को पुलिस ने अबतक गिरफ्तार नही किया है। जिससे व्यवसायी के परिवार में दहशत का मौहाल है। बता दे कि इन कांड में एक आरोपी जीवन यादव को कुछ ही दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 अन्य दोनों आरोपी विशाल सिंह और योगेंद्र चौधरी की गिरफ्तारी को लेकर  व्यवसायी अमन कुमार राज ने मुख्यमंत्री , गृह मंत्री व डीजीपी से इनकी गिरफ्तारी एवं सुरक्षा की मांग की है।  मिली जानकारी के अनुसार मैरवा कांड संख्या 364/25 के अनुसार नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अमन राज से आरोपी जीवन यादव, विशाल सिंह और योगेन्द्र चौधरी ने एक जमीन को लेकर न सिर्फ धमकी दी गई थी। साथ ही उक्त व्यवसायी से दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की भी मांग गई थी। वहीं रंगदारी न देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी देने की बात का जिक्र है। इस बाबत मैरवा थाना में आरोपी जीवन यादव, विशाल सिंह व योगेन्द्र चौधरी के खिलाफ 30 अगस्त 2025 को मामला दर्ज करते हुए बीएनएस की दफा 308 दो, तीन एवं पांच लगाया गया था। इस कांड में बाकी दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। 

बता दे कि पुलिस ने इस घटना के परीक्षण कर मामले  को सत्य करार दिया। उक्त तीनों आरोपियों को न्यायालय के द्वारा भी राहत नहीं मिली और जिला व अपर सत्र न्यायाधीश ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जमानत खारिज होने के बाद व्यवसायी ने सिवान SP से गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई पर स्थानीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी मैरवा थाना ने अन्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी मजे से कई कार्यक्रमो में भाग ले रहे हैं और आज भी शहर में बेखौफ होकर घूम रहे है। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से व्यवसायी अमन राज का परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यवसायी ने मुख्यमंत्री,गृह मंत्री डीजीपी से आरोपियों की गिरफ्तारी व अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है।

इस मामले में गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि कोई भी अपराधी कितना भी रसूख वाला क्यों नही हो हर हाल में उसकी गिरफ्तारी होगी। उसे कोई नहीं बचा सकता है। 

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *