बांका पुलिस लाइन में फूड प्वाइजन से 60 से 100 प्रशिक्षु सिपाही बीमार, अस्पताल में भर्ती

  अमित कुमार आनंद,   बांका

आईजी विवेक कुमार एवं बांका डीएम नवदीप शुक्ला पहुंचे बांका सदर अस्पताल

सभी बीमार प्रशिक्षु सिपाही के स्वास्थ का लिया जायजा अधिकारियों एवं डॉक्टरों को दिया विशेष ख्याल रखने का दिया निर्देश

बांका पुलिस लाइन में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छोला और चावल खाने के बाद करीब 60 प्रशिक्षु सिपाही अचानक बीमार पड़ गए। सभी सिपाहियों को आनन-फानन में पुलिस वाहन के माध्यम से बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। एक साथ बड़ी संख्या में सिपाहियों के बीमार होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी हलचल मच गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार तथा सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण पंडित सहित कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और भर्ती सिपाहियों का हाल-चाल जाना। उसके बाद जर्नल आईजी विवेक कुमार भी बांका सदस्पताल पहुंचकर प्रशिक्षु सिपाहियों का स्वास्थ्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने डॉक्टरों को सभी मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जानकारी के अनुसार बांका पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु सिपाही पदस्थापित हैं। शुक्रवार को सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया, जिसमें छोला और चावल परोसा गया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई सिपाहियों को उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत होने लगी। धीरे-धीरे यह समस्या कई अन्य सिपाहियों में भी देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। कुछ सिपाहियों ने पेट दर्द और उल्टी की भी शिकायत की।जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। सभी सिपाहियों का इलाज किया जा रहा है और भोजन के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सिपाही किस कारण से बीमार पड़े। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

                   बांका DM– नवदीप शुक्ला

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *