
पटना
डी ए वी पब्लिक स्कूल, परसा बाज़ार, पटना के प्रांगण में डी ए वी संस्थाओं की नीव डालने वाले, शैक्षणिक विकास की रीढ़ एवं डी ए वी के पुरोधा महान शिक्षाविद महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 17वीं पुण्य तिथी, “समर्पण दिवस” के रूप में मनाई गई | विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने यज्ञ व हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर डी ए वी पब्लिक स्कूल, बिहार ज़ोन ‘अ’ के क्षेत्रीय पदाधिकारी “श्री एस के झा”, विद्यालय के पूर्व प्रबन्धक श्री एच एन झा ,विद्यालय की प्रबन्धक “श्रीमति ज्योति सिन्हा , श्री एच के सिंह(रिटायर्ड प्राचार्य – डी ए वी पब्लिक स्कूल, कंकड़बाग एवं कई डी ए वी के प्रबन्धक ) तथा डी ए वी आई.जी.आई.एम.एस की प्राचार्या श्रीमति सविता सिन्हा , डी ए वी व्यापुर की प्राचार्या किरण कुमारी , डी ए वी इंद्रपुरी की प्राचार्या सरीता कुमारी , डी ए वी बिहटा के प्राचार्य डॉ. हरिशंकर श्रीवास्तव , डी ए वी ट्रांसपोर्ट नगर के प्राचार्य श्री वी के पाठक , डी ए वी सगुणा मोर के प्राचार्य श्री उदय शंकर अवस्थी ने उपस्थित होकर डी ए वी पब्लिक स्कूल, परसा बाज़ार, पटना के प्रांगण की शोभा बढ़ाई | सभी अतिथिगण ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्धांजलि दी | उक्त समर्पण दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मानव कल्यानार्थ हेतु कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया और आसपास के क्षेत्रों से आए हुए 500 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर उनकी सहायता की गयी | तत्पश्चात प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया |
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि स्व.ग्रोवर ने बिहार, झारखंड, उड़ीसा में 250 से अधिक डीएवी की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय क्रांति पैदा की है। उन्होंने कहा कि अपने साथ हमेशा एक झोला को साथ लेकर चलने के कारण उन्हें झोलेवालाबाबा और कर्मयोगी भी कहा जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्व.ग्रोवर जी को डीएवी का गांधी, दधिचि ऋषि एवं कर्मयोगी की उपाधि से सम्मानित किया। महात्मा ग्रोवर के द्वारा प्रारम्भ किये सन्कल्प डी ए वी सन्कल्प,सर्व शिक्षा, डी ए वी सन्कल्प नेत्र ज्योति के माध्यम से हजारो उपेक्षितों जनजातियों गरीब बेसहारा अनाथ बच्चो की शिक्षा और दयानंद नेत्रालय खूंटी में 40 हज़ार से ऊपर मोतियाबिंद के ऑपरेशन 1983 से लाखों रोगियो की निःशुल्क चिकित्सा ये कार्य उनके अन्यंतम सहयोगी कार्य रहे |







आयोजन को सुचारु ढंग से सफल बनाने में मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं राजीव रंजन पांडे,दीपेंद्र मिश्रा, देवेश कुमार चौबे,सानु,अतुल,रजनी पाठक, काजोल ,प्रिया मिश्रा,उमा भारती और अन्य ने महत्वपुर्ण भूमिका निभाई। अंततः इस विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार झा ने विद्यालय के सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अतिथियों का अभिनंदन किया और आभार प्रकट किया |

