एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा :  शिक्षा मंत्री

समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई

गोपालगंज जिला शिक्षा कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम का माननीय शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

पटना/गोपालगंज

शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। अब शिक्षा विभाग में किसी भी आवेदन का निपटारा अधिकतम एक माह के भीतर किया जाएगा। समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


श्री तिवारी शुक्रवार को गोपालगंज जिला शिक्षा कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी आवेदन एक ही काउंटर पर स्वीकार किए जाएंगे। हर आवेदन की नियमित निगरानी होगी। इससे शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान होगा।
कार्यक्रम में सदर विधायक श्री सुभाष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप गिरि के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

संघर्ष से शिक्षा मंत्री तक : मिथिलेश कुमार तिवारी की संगठन-पथ की यात्रा

एक कार्यकर्ता की चार दशकों की तपस्या की कहानी संतोष राज पाण्डेय बिहार की राजनीति में विरासतें अक्सर सुर्खियाँ बनती हैं, पर कुछ यात्राएँ विरासत से नहीं, श्रम से लिखी…

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *