हाजत में युवक की मौत के बाद मुज़फ्फफपुर में भारी बवाल

बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां चोरी के आरोपी की थाने के हाजत में संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। बता दे कि बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए लोगों ने थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दिया है।दरअसल, मुजफ्फरपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद कोहराम मच गया है। कांटी थाना के हाजत में कलवारी गांव के युवक शिवम कुमार की संदिग्ध स्थिति में बुधवार की रात मौत हो गई। पुलिस हिरासत में मौत पर सवाल उठ रहे हैं। शिवम के परिजन और कलवारी गांव के लोग हंगामा कर रहे है। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है।इस दौरान गुस्साए लोगों ने थाने में तोड़फोड़ भी की है। हालात बिगड़ता देख वरीय पुलिस अधिकारी कांटी थाना पहुंच गए और अपने स्तर से कांड की जांच कर रहे है। बताया जा रहा है कि शव का मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जख्म प्रतिवेदन बनेगा। वीडियोग्राफी कराई जाएगी और डॉक्टर की टीम वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमॉर्टम करेगी। पोस्टमार्टम से हकीकत सामने आएगी। एफएसएल की टीम भी कांटी थाना पहुंची है। इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लिया है और पूरे मामले की जांच करा रहे है।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *