ACS एस सिद्धार्थ का नया फरमान, स्कूलों में हाजिरी बनाने के लिए अब ऐसे होगा काम, 10 फरवरी से छह जिलों में शरूआत

पटना

Bihar Teachers News : शिक्षा विभाग ने अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने स्कूलों में बच्चों की हाजिरी बनाने के लिए अब एक किस्म के प्रयोग की शुरुआत कराने का ऐलान किया है. पटना, नालंदा, वैशाली, जहानाबाद, सारण एवं भोजपुर जिलों से इसकी शुरुआत होगी. इस पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इन जिलों के 5-5 सरकारी विद्यालयों में कक्षा 03 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति दर्ज कराया जाना है.

इन 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 5-5 सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 03 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का टैबलेट के माध्यम से e-shikshakosh पोर्टल पर ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति दर्ज कराने तथा उनके मूल्यांकन (अर्द्धवार्षिक / वार्षिक) के परिणाम, अकादमिक सत्र में पूर्ण किये गये पाठ्यक्रम / पाठों का विवरण आदि को संधारित करने का निर्णय लिया गया है।


इस पायलट प्रोजेक्ट हेतु बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के राज्य स्तरीय कार्यालय द्वारा उपरोक्त वर्णित 6 जिलों को 05-05 टैबलेट (प्रत्येक प्रखंड एक) उपलब्ध कराया जायेगा। संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी विशेष दूत के माध्यम से दिनांक 08.02.2025 तक परिषद् के राज्य स्तरीय कार्यालय से टैबलेट प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। पायलट प्रोजेक्ट हेतु 05 सरकारी प्रारंभिक विद्यालय (03 मध्य विद्यालय एवं 02 प्राथमिक विद्यालय) का चयन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया जायेगा।
संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मुख्यालय से प्राप्त टैबलेट को चयनित 05 सरकारी प्रारंभिक विद्यालय (03 मध्य विद्यालय एवं 02 प्राथमिक विद्यालय) को उपलब्ध कराया जायेगा। विद्यालय स्तर पर यह टैबलेट कक्षा 03 के वर्ग शिक्षक की अभिरक्षा में रहेगा। इन चयनित विद्यालयों के कक्षा 03 के सभी छात्र-छात्राओं का विवरण, जो ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध है, के आधार पर कक्षा 03 के वर्ग शिक्षक द्वारा दिनांक 10.02.2025 से प्रतिदिन प्रथम घंटी में ऑनलाइन उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से दर्ज की जायेगी। साथ ही कक्षा 03 के वर्ग शिक्षक प्रतिदिन टैबलेट के माध्यम से एक क्लास का फोटोग्राफ खींचकर, जिसमें कक्षा में उपस्थित सभी विद्यार्थी आच्छादित हो, e-shikshakosh पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विद्यार्थियों का मूल्याकंन

चयनित विद्यालयों के कक्षा 03 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अर्द्धवार्षिक / वार्षिक परीक्षा के परिणाम को वर्ग शिक्षक द्वारा टैबलेट के माध्यम से प्रविष्ट किया जायेगा। चयनित विद्यालयों के कक्षा 03 के वर्ग शिक्षक द्वारा प्रत्येक माह की समाप्ति के उपरांत अकादमिक सत्र में पूर्ण किये गये विषयवार पाठ्यक्रम/पाठों का विवरण अद्यतन किया जायेगा।

चेतना सत्र का फोटो

चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक अथवा कक्षा 03 के वर्ग शिक्षक द्वारा चेतना सत्र के दौरान टैबलेट के माध्यम से प्रतिदिन चेतना सत्र का आगे से एवं पीछे से लिया गया 01-01 फोटो e-shikshakosh पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। इस पायलट प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के संबंध में दिनांक 08.02.2025 को अपराहन 04:00 बजे से ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं कक्षा 03 के वर्ग शिक्षक तथा संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (EE & SSA) भाग लेंगे। वहीं 10 फरवरी से इसे लागू किया जाएगा.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *